Monday, May 18

This slideshow requires JavaScript.

टीचर वैकेंसी 2026: बीएड वालों के लिए 600+ पदों पर नौकरी, आवेदन 31 जनवरी से

 

This slideshow requires JavaScript.

 

शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश में 624 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती अभियान में इंग्लिश और मैथ विषय के टीचर पद भरे जाएंगे।

 

भर्ती का विवरण

 

भर्ती निकाय: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA)

पद संख्या: 624

विषय: इंग्लिश और मैथ

आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 21 फरवरी 2026

सैलरी: ₹30,000 प्रति माह

चयन प्रक्रिया: CBT/रिटन स्क्रीनिंग टेस्ट

आवेदन शुल्क: ₹800 (सभी वर्ग)

 

योग्यता:

 

इंग्लिश टीचर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MA इंग्लिश, ग्रेजुएशन और B.Ed में न्यूनतम 50% अंक। B.Ed में इंग्लिश विषय अनिवार्य।

मैथ टीचर: ग्रेजुएशन और B.Ed में 50% अंक, M.A/M.Sc में योग्यता। B.A/B.Ed, B.Com/B.Ed, B.Sc/B.Ed वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।

 

विशेष शर्त: केवल वही अभ्यर्थी पात्र हैं जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के किसी विद्यालय/संस्थान से मैट्रिक और 10+2 उत्तीर्ण किया हो।

 

आवेदन प्रक्रिया:

 

  1. HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट [hprca.hp.gov.in](http://hprca.hp.gov.in) पर जाएं।
  2. Sign Up करके यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं।
  3. पर्सनल जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, वर्क एक्सपीरियंस, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  4. इच्छित पद के आगे Apply क्लिक करें और मांगी गई सभी डिटेल्स भरें।
  5. एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें।

 

अधिक जानकारी और भर्ती नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी HPRCA की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

 

Leave a Reply