Friday, January 30

RRB ग्रुप डी 2026: एडमिट कार्ड जल्द जारी, 2 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

 

This slideshow requires JavaScript.

 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी 2026 की परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती में कुल 32,438 पदों पर चयन किया जाएगा। परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2026 को अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होगी।

 

एडमिट कार्ड की स्थिति

कई जगह कहा जा रहा है कि ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, लेकिन RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं आई है। सबसे पहले 2 फरवरी के एग्जाम के लिए हॉल टिकट जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 

एडमिट कार्ड में ध्यान देने योग्य बातें

डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को जन्मतिथि, एग्जाम सेंटर का पता और शिफ्ट टाइमिंग जैसी जानकारियाँ ठीक से जांचनी होंगी।

 

एग्जाम पैटर्न

ग्रुप डी परीक्षा में 100 सवाल होंगे, जो जनरल साइंस, मैथमैटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स पर आधारित होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट (1.30 घंटे) होगी।

 

भर्ती प्रक्रिया और वेतन

पहला चरण लिखित परीक्षा है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल एबिलिटी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। ग्रुप डी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें CPC, लेवल-1 के अनुसार ₹18,000 बेसिक सैलरी मिलेगी, साथ ही अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।

 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

 

  1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट [www.rrbcdg.gov.in](http://www.rrbcdg.gov.in) पर जाएँ।
  2. Latest Notices में CEN 08/2024 के टैब पर क्लिक करें।
  3. “Railway Group D Admit Card 2026 Download” विकल्प चुनें।
  4. एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा को भरकर सब्मिट करें।
  5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट करें।

 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी जानकारियाँ ध्यान से चेक कर लें और हॉल टिकट सुरक्षित रखें।

 

Leave a Reply