Wednesday, January 28

विधायक अजय तोमर का नीलगाय के बच्चे के साथ वीडियो वायरल, दिखा अनोखा नज़ारा

 

This slideshow requires JavaScript.

बागपत। छपरौली विधायक अजय तोमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पूर्वी यमुना नहर के पास एक नीलगाय के बच्चे को दुलार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो खुद विधायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है।

विधायक अजय तोमर कुछ दिन पहले नवनिर्मित पुलों का निरीक्षण करने के लिए भ्रमण पर निकले थे। गठिना गांव के पास उनका काफिला नहर देखने के लिए रुका। इसी दौरान एक नीलगाय का बच्चा उनके पास आ गया। आमतौर पर नीलगाय मनुष्यों से दूर भाग जाती हैं, लेकिन इस बार उसका पास आना अनोखा अनुभव रहा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय तोमर नीलगाय के बच्चे के सिर पर हाथ फेर रहे हैं और उसे दुलार कर रहे हैं। विधायक ने बताया कि यह बच्चा वयस्क नीलगाय का छोटा हिस्सा था, इसके सींग भी थे, लेकिन उसका व्यवहार बिलकुल सामान्य गाय के बछड़े जैसा था, जो उन्हें और आसपास के लोगों को चकित कर गया।

सचिन त्यागी, स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस समय गन्ने की कटाई चल रही है, जिससे नीलगाय खुले खेतों में घूम रही हैं। गन्ने की फसल कटने के बाद खाली पड़े खेत उनका सुरक्षित ठिकाना बनते हैं।

विधायक अजय तोमर ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद खास और अद्भुत था, और उन्होंने इस पल को साझा करके लोगों के साथ यह सुखद अनुभव बाँटा।

Leave a Reply