Monday, June 15

This slideshow requires JavaScript.

कब्जामुक्त कराएं जमीन, भूमाफिया पर सख्त एक्शन; सीएम योगी ने जनता दर्शन में दिए निर्देश, अन्याय नहीं होने देंगे

गोरखपुर (राहुल पराशर) – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन जनता दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और 150 फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी के साथ अन्याय कतई नहीं होने दिया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

भूमाफिया और दबंगों पर सख्त रुख
सीएम योगी ने कहा कि अगर किसी की जमीन पर कोई दबंग या भूमाफिया कब्जा कर रहा है, तो तुरंत जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे दबंगों और भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें सबक सिखाया जाए। सीएम ने दोहराया कि सरकार हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक मुख्यमंत्री पहुंचे और सभी को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए गए ताकि समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण किया जा सके।

पारिवारिक विवाद और महिला शिकायतें
कुछ महिलाओं ने ससुराल पक्ष और परिवार से जुड़ी शिकायतें भी रखीं। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों पक्षों से संवाद कर समस्या का समाधान कराया जाए, अन्यथा विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। उन्होंने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने को कहा।

इलाज में भी मदद का आश्वासन
जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में भरपूर मदद करेगी। प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपकर उन्होंने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी प्रक्रिया जल्द पूरी कर दी जाए और राशि सीधे अस्पताल के खाते में भेजी जाए।

सीएम योगी का जनता दर्शन इस बात का संदेश देता है कि सरकार हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करेगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

Leave a Reply