Wednesday, May 27

This slideshow requires JavaScript.

बागपत: बिना तलाक के दूसरी शादी, दिल्ली से पहुंची पत्नी ने रुकवाई बारात

 

This slideshow requires JavaScript.

बागपत: यूपी के बागपत में शुक्रवार को एक शादी के दौरान हंगामा मच गया, जब दिल्ली से आई महिला ने दावा किया कि वह दूल्हे की पहली पत्नी है। महिला अपने साथ पुलिस और दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश लेकर पहुंची और शादी को रुकवा दिया।

 

महिला का आरोप है कि उसका पति बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने जा रहा था। पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया।

 

घटना के अनुसार, बारात दिल्ली से बागपत आई थी और जब दूल्हा फेरे लेने की तैयारी कर रहा था, तभी उसकी पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस को दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश दिखाया, जिसके आधार पर शादी तुरंत रोकी गई।

 

महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में दिल्ली के विकास नगर निवासी युवक से हुई थी और उनके एक पुत्र भी हैं। शादी के बाद से ही वह ससुराल वालों द्वारा परेशान की जा रही थी। तंग आकर उसने ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है और तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

 

शुक्रवार सुबह महिला को पति की दूसरी शादी की जानकारी मिली। इसके बाद वह तुरंत बागपत कोतवाली पहुंची और पुलिस के साथ नैथला गांव जाकर शादी रुकवा दी। पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार को हिरासत में ले लिया।

 

इस घटना ने शादी समारोह में अफरातफरी मचा दी और बारातियों के बीच हड़कंप मच गया।

Leave a Reply