Thursday, June 11

This slideshow requires JavaScript.

वसंत में राजधानी होगी फूलों की रंगत से सजी, DDA ने शुरू की तैयारियां

 

This slideshow requires JavaScript.

नई दिल्ली, 21 जनवरी 2026 – दिल्ली में इस वसंत, राजधानी के पार्क और ग्रीन एरिया रंग-बिरंगे फूलों से सजे नजर आएंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने इस दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत देसी और विदेशी फूलों के साथ विशेष रूप से ट्यूलिप लगाए जाएंगे।

 

DDA के हार्टिकल्चर विभाग ने बताया कि ट्यूलिप और अन्य फूलों को मवेशियों और चोरी से बचाने के लिए जालियों में लगाया जाएगा। मौसम अनुकूल रहने पर ट्यूलिप के फूल लगभग 10 से 20 दिन तक खिलते रहते हैं। इस बार द्वारका और यमुना किनारे के पार्कों में भी ट्यूलिप के रंग-बिरंगे फूल नजर आएंगे।

 

विशेष ध्यान दिया जाएगा कि पांच से छह रंगों के ट्यूलिप नियमित रूप से बदलते रहें और ग्रीन स्पेस में हमेशा रंगत बनी रहे। फरवरी या मार्च में दो से तीन पार्कों में फ्लावर फेस्टिवल भी आयोजित करने की योजना है। DDA का उद्देश्य है कि राजधानी के लोग वसंत के मौसम का आनंद फूलों की खूबसूरत रंगत के साथ ले सकें।

 

 

Leave a Reply