Tuesday, January 20

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बड़ा खेल! उप संचालक पर फर्जी बिल और अवैध खनन के गंभीर आरोप, आज होगी सुनवाई

 

This slideshow requires JavaScript.

 

उमरिया (एमपी): विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अब सिर्फ बाघों की दहाड़ के लिए नहीं, बल्कि करोड़ों के घोटाले और फर्जीवाड़े के आरोपों के लिए चर्चा में है। उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा पर पद का दुरुपयोग कर चहेती फर्मों को लाभ पहुंचाने, फर्जी बिल बनाने और अवैध खनन कराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

 

क्या है मामला?

 

सामाजिक कार्यकर्ता सुशील लेवी ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को शिकायत सौंपी है। आरोप हैं कि उप संचालक ने विकास निधि के 16 करोड़ रुपये में से लगभग 4-5 करोड़ रुपये का गबन किया। इसमें काल्पनिक बिलों के माध्यम से सरकारी पैसों का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल करना शामिल है। इसके अलावा, प्रतिबंधित क्षेत्रों में रात में सफारी कराई गई और वन्यजीवों के गायब होने की घटनाओं पर भी सवाल उठे हैं।

 

फर्जी बिल और निजी फायदा

 

शिकायत में कहा गया है कि उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने एन.एच. इंडस्ट्रीज और महालक्ष्मी ट्रेडर्स जैसी फर्मों के नाम पर फर्जी बिल बनवाए। आरोप है कि इन फर्मों के संचालक उनके पारिवारिक और निजी रिश्तों में हैं। नीरज तिवारी के शादी के कार्ड में भी प्रकाश कुमार वर्मा का नाम दिखाई देता है।

 

खनन और संसाधनों का दुरुपयोग

 

शिकायत में यह भी बताया गया कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली रेत और मिट्टी बिना रॉयल्टी और ट्रांजिट परमिट के ली गई। इसके अलावा, निजी बोलेरो गाड़ी को सरकारी काम में इस्तेमाल किया गया, जिसके लिए सरकारी पैसे से किराया और डीजल दिया गया।

 

जाती प्रमाण पत्र पर भी विवाद

 

उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने के आरोप भी लगे हैं। उनके बड़े भाई बिहारी लाल वर्मा की जाति सामान्य लिखी हुई है, जबकि प्रकाश कुमार वर्मा की जाति में “अ ज जा” दर्ज है।

 

जांच और सुनवाई

 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। 20 जनवरी 2026 को दोपहर 4 बजे राज्य वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर में सुनवाई होगी। संबंधित अधिकारियों को सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है।

 

उप संचालक का बयान

 

प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा है कि ये सभी आरोप जांच के दौरान स्पष्ट होंगे और उन्होंने सभी आरोपों का जवाब देने की बात कही है।

 

Leave a Reply