Wednesday, January 14

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक से अधिक लुढ़का

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। सुबह बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला, फिर थोड़ी तेजी देखी गई, लेकिन दोपहर के सत्र में दबाव बढ़ने के कारण बाजार फिर से नीचे चला गया।

This slideshow requires JavaScript.

बीएसई सेंसेक्स दोपहर 2:30 बजे 371.96 अंक यानी 0.44% की गिरावट के साथ 83,255.73 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 109.55 अंक यानी 0.43% की कमी के साथ 25,622.75 अंक पर रहा। पिछले सात दिनों में बाजार में छह दिन गिरावट का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में उछाल:
टाटा स्टील, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में तेजी देखी गई।

मजबूत कंपनियों में गिरावट:
टीसीएस, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और एचयूएल के शेयर लगभग 2% तक टूटे।

ब्रॉडर मार्केट का हाल:

  • निफ्टी मिडकैप 100 में 0.46% की गिरावट
  • स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.82% की गिरावट

सेक्टोरल फ्रंट:

  • निफ्टी मेटल इंडेक्स: 2% की तेजी
  • निफ्टी पीएसयू बैंक: 1.9% की बढ़त
  • निफ्टी ऑयल एंड गैस, प्राइवेट बैंक और मीडिया इंडेक्स: गिरावट

विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक बाजार की अनिश्चितता और घरेलू आर्थिक संकेतकों के कारण निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है।

 

Leave a Reply