Friday, June 19

This slideshow requires JavaScript.

ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भारत की मजबूत छलांग, 55 देशों में वीजा फ्री एंट्री

 

This slideshow requires JavaScript.

 

लंदन/नई दिल्ली: साल 2026 की हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में भारत ने 5 स्थान की छलांग लगाते हुए 80वें स्थान पर जगह बनाई है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब 55 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है, जो देश की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहुंच और यात्रा सुविधाओं की मजबूती को दर्शाता है।

 

पिछले साल भारत 85वें स्थान पर था, इस लिहाज से यह उछाल महत्वपूर्ण है। हालांकि, दुनिया के टॉप देशों से भारत अभी भी पीछे है।

 

दुनिया के टॉप पासपोर्ट:

सिंगापुर के पासपोर्ट ने इस साल भी शीर्ष स्थान कायम रखा है। इसके धारकों को 192 देशों में बिना वीजा प्रवेश की सुविधा है। जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं (188 देशों में वीजा फ्री)। डेनमार्क, लग्ज़मबर्ग, स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड तीसरे स्थान पर (186 देशों में वीजा फ्री) हैं।

 

पड़ोसी देशों की स्थिति:

भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान को 98वां स्थान मिला है, जो यमन के साथ साझा है। बांग्लादेश 95वें स्थान पर है।

 

भारत की यह प्रगति न केवल देश की अंतरराष्ट्रीय पहचान बढ़ाती है, बल्कि भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा के अवसर भी और सुलभ बनाती है।

Leave a Reply