Saturday, January 3

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: सलेक्शन से पहले विकेटकीपरों की बड़ी फेलिंग, राहुल और ईशान नहीं खेल पाए जोरदार पारी

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन आज होने की संभावना है। ऐसे में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मैचों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। सबसे अधिक चर्चा इस बार विकेटकीपर की भूमिका को लेकर है।

 

ऋषभ पंत की हालिया असफलताओं के बाद टीम में उनकी जगह किसी और को लेने की संभावना है। इसके लिए सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं झारखंड के कप्तान ईशान किशन, हालांकि उन्हें ध्रुव जुरैल और संजू सैमसन जैसी चुनौती भी मिल रही है। इसी बीच केएल राहुल पर भी निगाहें टिक गई हैं, जो टीम इंडिया में विकेटकीपर के रूप में खेल रहे हैं।

 

राहुल और ईशान से उम्मीदें नहीं पूरी

 

त्रिपुरा के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कर्नाटक की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 332 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसमें देवदत्त पड्डीकल ने 120 गेंद में 108 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन केएल राहुल केवल 28 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया, लेकिन त्रिपुरा के ए.एस. सरकार ने उन्हें सेंतु सरकार के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया।

 

इसी तरह, ईशान किशन भी अपनी भूमिका में असफल रहे। उन्होंने 21 गेंद में 21 रन बनाए और बाबा अपराजित के हाथों कैच होकर आउट हो गए। ईशान इस बार ओपनिंग के बजाय मध्य क्रम में खेले, जो उनके लिए और भी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

 

अब निगाहें पंत और सैमसन पर

 

राहुल और किशन की निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब सभी की निगाहें ऋषभ पंत और संजू सैमसन पर टिकी हैं। समाचार लिखे जाने तक सैमसन झारखंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 गेंद में 13 रन बना चुके थे, जबकि पंत को दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करनी अभी बाकी है।

 

टीम इंडिया चयन से पहले यह प्रदर्शन निश्चित रूप से चयनकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है।

 

Leave a Reply