Monday, June 22

This slideshow requires JavaScript.

अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी की पहली झलक, काजल-मंदाना को दी ट्रेनिंग

 

This slideshow requires JavaScript.

 

मुंबई: टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी जज अर्चना पूरन सिंह अब यूट्यूबर भी बन चुकी हैं। अपने पति परमीत सेठी और दोनों बेटों आर्यमन और आयुष्मान के साथ वह व्लॉग्स बनाती रहती हैं। हाल ही में उनके लेटेस्ट व्लॉग में छोटे बेटे आयुष्मान की कथित गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी को देखा गया, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।

 

समीक्षा शेट्टी मुंबई में रहने वाली एक प्रसिद्ध योग ट्रेनर और मेंटल हेल्थ मेंटॉर हैं। उन्होंने कई सेलेब्स को ट्रेनिंग दी है, जिनमें मंदाना करीमी और काजल अग्रवाल शामिल हैं। व्लॉग में देखा गया कि समीक्षा स्वास्थ्य और सेहतमंद खान-पान को बढ़ावा देती हैं।

 

व्लॉग में पहली बार नजर आईं समीक्षा

 

अर्चना पूरन सिंह अपने परिवार के साथ लंदन में वेकेशन इंजॉय कर रही थीं। व्लॉग में आयुष्मान, समीक्षा, बड़े भाई आर्यमन और उसकी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी की झलक दिखी। वीडियो में आयुष्मान ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह सेहतमंद खान-पान को बढ़ावा देती हैं।

 

समीक्षा कैमरे में झांकती भी नजर आईं, और बाद में परिवार फुटबॉल मैच का आनंद लेने चला गया।

 

रिश्ते को लेकर चर्चा

 

आयुष्मान और समीक्षा के रिश्ते को लेकर काफी समय से चर्चा है, लेकिन अभी दोनों ने इसे अधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

 

सोशल मीडिया पर भी फेमस

 

समीक्षा सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं। उनके Instagram पर 139K फॉलोअर्स हैं, और वह योग व हेल्थ से जुड़े वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। कुब्रा सैत, परमीत सेठी समेत कई सेलेब्स उन्हें फॉलो करते हैं।

 

फैंस को अब इंतजार है कि आयुष्मान और समीक्षा का रिश्ता कब आधिकारिक रूप लेगा और दोनों को साथ में और कितनी झलकियां मिलेंगी।

 

Leave a Reply