Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

‘रहमान डकैत’ के छोटे बेटे फैजल के रोल में अंजिक्य मिश्रा की धमाकेदार एंट्री, सिर्फ 14 साल में कई अवॉर्ड्स के मालिक

नई दिल्ली। फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग के साथ-साथ उनके छोटे बेटे फैजल की भी खूब तारीफ हो रही है। इस छोटे से किरदार को बिहार के भोजपुर के रहने वाले अंजिक्य मिश्रा ने निभाया है। अंजिक्य सिर्फ 14 साल के हैं, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है।

This slideshow requires JavaScript.

‘धुरंधर’ में अंजिक्य का कोई डायलॉग नहीं है, फिर भी उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कुछ सीन में अंजिक्य के किरदार को मोहम्मद आलम (गौरव गेरा) से बात करते दिखाया गया है। फिल्म की रिलीज के बाद अंजिक्य की एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है।

अंजिक्य ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत सिर्फ 3 साल की उम्र में कर दी थी। उनके पिता जयशंकर मिश्रा के अनुसार, अंजिक्य ने अब तक 50 से अधिक टीवी विज्ञापन किए हैं। 2017 में टीवी सीरियल ‘विद्रोही’ में आने के बाद परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। अंजिक्य ने शॉर्ट फिल्म ‘डेमोक्रेसी’ और टीवी शो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ में भी काम किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड मिला।

अंजिक्य मिश्रा अभी 9वीं क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग और मॉडलिंग में भी सक्रिय हैं। ‘धुरंधर’ में उनका रोल कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की नजरों में आया। शुरुआत में उनके पिता ने फिल्म करने से मना किया था क्योंकि अंजिक्य का कोई डायलॉग नहीं था, लेकिन रिलीज के बाद उन्हें एहसास हुआ कि बिना डायलॉग के भी उनके बेटे का रोल कितना प्रभावशाली साबित हुआ।

अंजिक्य मिश्रा की इस शानदार परफॉर्मेंस ने यह साबित कर दिया है कि छोटे पैकेट में भी बड़ा धमाका हो सकता है।

Leave a Reply