Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

राधिका आप्टे ने साउथ फिल्म के सेट पर झेला ‘टॉर्चर’, बताया दर्दनाक अनुभव

नई दिल्ली। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने हाल ही में साउथ फिल्म के सेट पर अपने साथ हुए दर्दनाक अनुभव का खुलासा किया है। राधिका ने बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में लैंगिक भेदभाव और अत्यधिक दबाव झेलना पड़ा।

This slideshow requires JavaScript.

राधिका ने इंटरव्यू में कहा, “मैंने बहुत बड़ी हिंदी फिल्मों में काम नहीं किया, क्योंकि कुछ लोगों के व्यवहार को देखकर मुझे एहसास हुआ कि मैं उनके साथ कभी काम नहीं करूंगी। वो बहुत बुरे और बड़े लोग हैं। अगर मैं नाम बताने लगूं तो लोग हैरान रह जाएंगे।”

उन्होंने बताया कि पैसों की जरूरत के चलते उन्होंने साउथ फिल्मों में काम किया, लेकिन वहां भी उन्हें मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। राधिका कहती हैं, “मैं उस फिल्म के सेट पर अकेली महिला थी। मेरा कोई मैनेजर या एजेंट नहीं था। मेरी टीम में सिर्फ पुरुष थे और उन्होंने मुझे अपनी टीम बनाने की इजाजत नहीं दी। मुझे अपने शरीर पर अतिरिक्त पैडिंग लगाने के लिए दबाव बनाया गया, जो बहुत ही असहज था।”

राधिका ने कहा कि उनके लिए यह अनुभव इतना कठिन था कि वह दोबारा कभी उस स्थिति में नहीं पड़ना चाहती। उन्होंने इंडस्ट्री के उच्च पदों पर काम कर रही महिलाओं को भी जिम्मेदार ठहराया, जो बदलाव ला सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं करतीं। राधिका ने जोर देकर कहा, “मैं नहीं चाहूंगी कि कोई भी महिला उस स्थिति को झेले।”

राधिका आप्टे ने इस खुलासे के जरिए इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियों की जरूरत पर प्रकाश डाला और अपने अनुभव से सबको चेताया।

Leave a Reply