हाथरस में दबंगों ने रोकी दलित बेटी की बारात, पुलिस सुरक्षा में संपन्न हुई शादी
सासनी/हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के नगला रामबल गांव में दलित बेटी की बारात को कुछ दबंगों ने रोकने का प्रयास किया। गांव के ठाकुर समाज के कुछ लोग रास्ते में पानी भरकर बारात को बाधित करना चाहते थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भारी सुरक्षा के बीच बारात की चढ़त कराई गई।
पूरा मामला:सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रामबल में सत्यपाल सिंह की बेटी की शादी थी। बारात आने पर कुछ दबंगों ने रास्ते में पानी भरकर विवाह को रोका। इस घटना की सूचना मिलने पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गौतम, अजय कुमार, तिलक सिंह निगम, राशिद मलिक और सचिन गौतम सहित कई सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने लिया संज्ञान:सासनी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उनकी मौजूदगी में बारात की चढ़त कराई गई और सभी वैवाहिक रस्में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्...










