मेरठ: होटल कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी, रागिनी डांसर और प्रेमी गिरफ्तार
मेरठ: मोदीपुरम इलाके में पूर्व फौजी विपिन कुमार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि इस साजिश में रागिनी डांसर ज्योति, उसका प्रेमी प्रवेश कुमार और उनके अंतरराष्ट्रीय संपर्क शामिल थे। धमकियों के तार मलेशिया और पंजाब तक जुड़े मिले। मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लिव-इन में रहकर साजिश रची
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नारायण गार्डन कॉलोनी निवासी विपिन कुमार दिल्ली-देहरादून हाईवे के पास होटल चलाते हैं। होटल की देखरेख उनके सगे भतीजे प्रवेश कुमार द्वारा की जा रही थी। होटल पर काम के दौरान प्रवेश और रागिनी डांसर ज्योति की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। ज्योति ने अपने पति को छोड़कर प्रवेश के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया।
आर्थिक तंगी में हुआ अपराध
प्रवेश की शराब की आदत और होट...










