कानपुर गंगा बैराज पर सनसनी: चेकिंग के दौरान कार सवारों ने दो दरोगा को रौंदा, बैरियर तोड़कर फरार
कानपुर।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार शाम गंगा बैराज पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम को एक तेज़ रफ्तार कार ने कुचलने का प्रयास किया। इस घटना में दो दरोगा और एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बैरियर तोड़ते हुए मौके से फरार हो गए।
सीएम के निर्देश पर चल रही थी सघन चेकिंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में कोहना थाना और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम गंगा बैराज पर वाहनों की जांच कर रही थी। शाम करीब 6 बजकर 28 मिनट पर उन्नाव की ओर से काले रंग की एक कार आती दिखाई दी, जिसमें चार युवक सवार थे। पुलिस ने बैरियर लगाकर कार को रोकने का इशारा किया।
रोकते ...









