अखबार बेचने से राष्ट्रीय सम्मान तक: बागपत के अमन कुमार बने देश के इकलौते ‘आई वॉलंटियर यूथ चैंपियन संघर्ष, संकल्प और सेवा की मिसाल बने ट्यौढ़ी गांव के युवा
बागपत।
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के छोटे से गांव ट्यौढ़ी से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बनाने वाले अमन कुमार ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधन भी बड़े सपनों की राह नहीं रोक सकते। कभी साइकिल पर गांव-गांव अखबार बेचने वाले अमन आज देश के एकमात्र ‘आई वॉलंटियर यूथ चैंपियन पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किए गए हैं। यह सम्मान प्रति वर्ष पूरे देश में केवल एक युवा को दिया जाता है और पहली बार यह गौरव उत्तर प्रदेश के खाते में आया है।
संघर्षों से गढ़ी सोच
अमन कुमार का बचपन आर्थिक तंगी और सामाजिक असमानताओं के बीच बीता। पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया। अखबार बेचते हुए उन्होंने न सिर्फ गरीबी को करीब से देखा, बल्कि यह भी समझा कि जानकारी और अवसरों की कमी कैसे युवाओं के सपनों को सीमित कर देती है। यही अनुभव उनके जीवन का टर्निंग प...










