Wednesday, December 24

महंत विपिन बिहारी दास का वीणा वादन, प्रेमानंद महाराज हुए मंत्रमुग्ध

 

This slideshow requires JavaScript.

 

मथुरा: ब्रज के संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे जटेरी धाम के महंत विपिन बिहारी दास ने अपनी वीणा वादन कला और पद गायन से भक्ति रस की अद्भुत छटा बिखेरी। श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में दोनों विभूतियों के बीच लंबे समय तक सत्संग चलता रहा।

 

महंत विपिन बिहारी दास ने बताया कि कबीर जी और नामदेव जी महाराज के दर्शन मोहिनी दास जी को हुए थे, जिन्होंने उन्हें राग सिखाया और अनुराग की प्राप्ति हुई। 20 वर्षों से समाज सेवा में लगे हुए महंत विपिन बिहारी दास महाराज ठाकुर जी को पद गायन सुनाते आ रहे हैं। उनके इस अनूठे संगीत और भक्ति प्रदर्शन को देखकर प्रेमानंद महाराज ने भी कहा कि उनकी भक्ति भूख बढ़ गई और उन्होंने और पद गायन सुनाने का अनुरोध किया।

 

महंत विपिन बिहारी दास महाराज मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी तहसील के निवासी हैं। वह राजस्थान के जटेरी धाम के महंत हैं, जिसे श्री हरिदास जाते दी धाम के नाम से भी जाना जाता है। वे स्वामी हरिदास परंपरा से जुड़े हैं और गोसेवा, वृद्ध आश्रम जैसी सामाजिक सेवाओं के संचालन में भी संलग्न हैं। शास्त्रीय संगीत और वीणा वादन में निपुण महंत विपिन बिहारी दास महाराज ठाकुर जी की कथा और श्रीमद् भागवत कथा का रस भक्ति प्रेमियों तक पहुँचाते हैं।

 

उनकी वीणा और हारमोनियम की मधुर धुन, साथ ही पद गायन ने उपस्थित सभी भक्तों को भक्ति सागर में डुबो दिया।

 

 

Leave a Reply