Thursday, April 2

State

तारापुर विधानसभा चुनाव 2025 लाइव: दो राउंड की काउंटिंग पूरी, सम्राट चौधरी बनाए बढ़त
Bihar, Politics, State

तारापुर विधानसभा चुनाव 2025 लाइव: दो राउंड की काउंटिंग पूरी, सम्राट चौधरी बनाए बढ़त

मुंगेर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का आज ऐलान हो रहा है। बिहार की सभी 243 सीटों के परिणाम शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट इस बार विशेष रूप से राजनीतिक नजरों में है। इस सीट से भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चुनावी मैदान में उतरे हैं। दो राउंड की काउंटिंग में स्थिति पहले राउंड में सम्राट चौधरी को 4,529 वोट मिले, जबकि राजद के अरुण कुमार को 2,749 वोट। इस तरह चौधरी को 1,780 वोट की बढ़त मिली। दूसरे राउंड में सम्राट चौधरी की बढ़त और मजबूत हुई। उन्हें कुल 8,647 वोट मिले, जबकि अरुण कुमार 5,957 वोटों पर रुक गए। इस तरह चौधरी ने 2,690 वोटों की बढ़त बना ली है। जन सुराज पार्टी के संतोष सिंह तीसरे स्थान पर हैं, उन्हें अब तक केवल 178 वोट मिले। सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि तारापुर सीट सम्राट चौधरी के परिवार के लिए विशेष महत्व रखती है। इस सी...
लालगंज विधानसभा चुनाव 2025 LIVE: शिवानी शुक्ला ने बनाई बढ़त, भाजपा पीछे
Bihar, Politics, State

लालगंज विधानसभा चुनाव 2025 LIVE: शिवानी शुक्ला ने बनाई बढ़त, भाजपा पीछे

लालगंज (NBT NEWS DESK)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार का मुकाबला मुख्य रूप से महागठबंधन और एनडीए के बीच है। लालगंज सीट पर राजद से शिवानी शुक्ला और भाजपा से संजय कुमार सिंह आमने-सामने हैं। मतगणना के ताजा रुझान: 10:15AM अपडेट: दूसरे राउंड की गिनती के बाद राजद की शिवानी शुक्ला ने 2509 वोटों की बढ़त बना ली है। इस समय शिवानी को 8785 वोट और भाजपा के संजय कुमार सिंह को 6276 वोट मिले हैं। 9:40AM अपडेट: पहले राउंड में भी शिवानी ने 2157 वोटों की बढ़त बनाई थी। इस राउंड में राजद की शिवानी 4900 वोटों के साथ आगे, जबकि भाजपा के संजय कुमार सिंह को 2743 वोट मिले। जनसुराज के अमर कुमार को 108 वोट और आम आदमी पार्टी के राजेंद्र प्रसाद को 117 वोट मिले। मतगणना प्रक्रिया: सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की काउंटिंग शुरू हुई, उसके बाद ...
बेगूसराय विधानसभा चुनाव 2025 लाइव: 7 सीटों पर काउंटिंग जारी, बछवाड़ा और मटिहानी में कांटे की टक्कर
Bihar, Politics, State

बेगूसराय विधानसभा चुनाव 2025 लाइव: 7 सीटों पर काउंटिंग जारी, बछवाड़ा और मटिहानी में कांटे की टक्कर

बेगूसराय। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का महा संग्राम आज अपने निर्णायक मोड़ पर है। बेगूसराय जिले की 7 विधानसभा सीटों—चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय और बखरी—के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर निष्पक्ष और पारदर्शी काउंटिंग सुनिश्चित की है। महागठबंधन की स्थिति मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में महागठबंधन कई सीटों पर आगे चल रहा है। बेगूसराय से कांग्रेस की अमिता भूषण 1100 वोटों की बढ़त पर। साहेबपुर कमाल से राजद के सत्तानंद संबुद्ध 6300 वोटों से आगे। मटिहानी से राजद के बोगो सिंह 6600 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। सीटवार स्थिति चेरिया बरियारपुर: जदयू के अभिषेक आनंद 59 वोटों की मामूली बढ़त के साथ आगे। बेगूसराय: भाजपा के कुंदन कुमार और कांग्रेस की अमिता भूषण के बीच कांटे की टक्कर। बछवाड़...
समस्तीपुर विधानसभा चुनाव 2025: 10 सीटों पर मतगणना जारी, कल्याणपुर और वारिसनगर में कड़ी टक्कर
Bihar, Politics, State

समस्तीपुर विधानसभा चुनाव 2025: 10 सीटों पर मतगणना जारी, कल्याणपुर और वारिसनगर में कड़ी टक्कर

समस्तीपुर (NBT NEWS DESK)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के महासंग्राम का आज समस्तीपुर जिले में फैसला होगा। जिले की 10 विधानसभा सीटों- कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा और हसनपुर- पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और सुचारू मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मुख्य रुझान और अपडेट: कल्याणपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के महेश्वर हजारी लगभग 1900 वोटों की बढ़त के साथ आगे। समस्तीपुर: जदयू की अश्वमेघ देवी पहले राउंड की गिनती में 3033 वोट से बढ़त पर। राजद के अख्तारुल इस्लाम शाहीन और जन सुराज पार्टी के मनोज कुमार सिंह पीछे। वारिसनगर: जदयू की डॉ. मांजरीक मृणाल और भाकपा (माले) के फूलबाबू सिंह के बीच कांटे की टक्कर। प्रमुख उम्मीदवार और क्षेत्रीय चर्चाएँ: महेश्वर हजारी (कल्याणपुर): बिहार सरकार के...
अंता उपचुनाव 2025: भाजपा ने स्थानीय नेता मोरपाल सुमन पर जताया भरोसा
Bihar, Politics, State

अंता उपचुनाव 2025: भाजपा ने स्थानीय नेता मोरपाल सुमन पर जताया भरोसा

बारां (NBT NEWS DESK)। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर शुक्रवार, 14 नवंबर को हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थानीय नेता मोरपाल सुमन को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा। सत्ताधारी पार्टी ने बाहरी उम्मीदवारों के बजाय संगठन से जुड़े और जमीनी कार्यकर्ता मोरपाल सुमन पर भरोसा जताया। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा से रहा। मोरपाल सुमन का राजनीतिक सफर:मोरपाल सुमन बारां पंचायत समिति के वर्तमान प्रधान हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। उनका परिवार भी पंचायत राजनीति में सक्रिय रहा है। उनकी पत्नी नटी बाई सुमन 2010 में पंचायत समिति सदस्य बनीं और वर्तमान में तिसाया गांव की सरपंच हैं। सुमन ने 1995 में बारां पंचायत समिति सदस्य के रूप में राजनीति शुरू की और 2000 में सरपंच बने। 2015 में जिला परिषद चुनाव में उनका ...
खगड़िया विधानसभा चुनाव 2025 लाइव: परबत्ता और जिले की अन्य सीटों पर है रोचक मुकाबला
Bihar, Politics, State

खगड़िया विधानसभा चुनाव 2025 लाइव: परबत्ता और जिले की अन्य सीटों पर है रोचक मुकाबला

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में विधानसभा चुनाव के परिणामों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। जिले की चार विधानसभा सीटें—अलौली, खगड़िया, बेल्दौर और परबत्ता—इस बार काफी रोचक और टक्कर भरे मुकाबलों की वजह से चर्चा में हैं। परबत्ता सीट पर मुकाबला परबत्ता विधानसभा सीट इस बार सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। 2020 के चुनाव में जदयू से जीतने वाले डॉ. संजीव कुमार इस बार राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी लोजपा के बाबूलाल शौर्य हैं। इसके अलावा बसपा के रॉबिन स्मिथ और जनसुराज के विनय कुमार वरुण भी उम्मीदवार हैं। कुल मिलाकर परबत्ता में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। खगड़िया सदर में सीधी टक्कर खगड़िया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के चंदन यादव और जदयू के बबलू मंडल के बीच सीधी टक्कर है। शहरी और ग्रामीण मतदाताओं के मिश्रित रुझान इस सीट पर नए समीकरण बना सकते हैं। अलौ...
भागलपुर विधानसभा चुनाव 2025: सात सीटों के रुझान, कांग्रेस के अजीत शर्मा आगे
Bihar, Politics, State

भागलपुर विधानसभा चुनाव 2025: सात सीटों के रुझान, कांग्रेस के अजीत शर्मा आगे

भागलपुर (NBT NEWS DESK)। बिहार के भागलपुर जिले में शुक्रवार, 14 नवंबर को सात विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम जारी किए जा रहे हैं। जिले की सात सीटें हैं: बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज और नाथनगर। इनमें भागलपुर विधानसभा को सबसे हॉट सीट माना जा रहा है। मुख्य सीटों का रुझान: भागलपुर: कांग्रेस के वर्तमान विधायक अजीत शर्मा इस समय बढ़त बनाए हुए हैं। सुल्तानगंज: जदयू के ललित नारायण मंडल और एनडीए एवं महागठबंधन के अन्य प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। बिहपुर: भाजपा के कुमार शैलेंद्र, वीआईपी की अर्पणा कुमारी और जन सुराज पार्टी के पवन चौधरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला। गोपालपुर: जदयू के बुलो मंडल, वीआईपी से प्रेम शंकर यादव और JSP से मनकेश्वर सिंह के बीच कांटे की टक्कर। कहलगांव: जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश और राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के बीच कड़ा मु...
पश्चिम बंगाल: TMC नेता मुकुल रॉय को बड़ा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद्द की विधानसभा सदस्यता
Politics, State, West Bengal

पश्चिम बंगाल: TMC नेता मुकुल रॉय को बड़ा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद्द की विधानसभा सदस्यता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दिग्गज नेता मुकुल रॉय को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने दलबदल विरोधी कानून के तहत मुकुल रॉय की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। मुकुल रॉय 2021 में बीजेपी के टिकट पर कृष्णानगर उत्तर सीट से जीते थे, लेकिन बाद में टीएमसी में शामिल हो गए, जिसके चलते उनकी सदस्यता विवाद में फंस गई थी। तीसरी बार कृष्णानगर उत्तर से जीत 71 वर्षीय मुकुल रॉय इस क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुने गए थे। उनकी विधानसभा जीत की कहानी इस प्रकार है: 2011: पहली बार टीएमसी के टिकट पर जीते। 2016: फिर टीएमसी से जीत हासिल की। 2021: बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता, लेकिन बाद में टीएमसी में शामिल हो गए। मुकुल रॉय ने 2021 में बीजेपी की उम्मीदवार कौशानी मुखर्जी को हराया था। टीएमसी में शामिल होने के बाद वह दलबदल कानून के दायरे में आ गए। राजनीतिक पृष्ठभूमि मुकुल रॉय नादिय...
बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री धमाका: 2 की मौत, 3 गंभीर घायल, आसपास के मकानों में दरारें
State, Uttar Pradesh

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री धमाका: 2 की मौत, 3 गंभीर घायल, आसपास के मकानों में दरारें

बाराबंकी (जितेंद्र कुमार मौर्य)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र स्थित सराय बरई गांव में गुरुवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की आवाज लगभग 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं। भीषण धमाका, चीथड़े उड़ेप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि दो मजदूरों के शरीर के परखच्चे उड़ गए। धमाके के बाद फैक्ट्री और आसपास के मकानों में आग लग गई, वहीं छोटे-छोटे विस्फोट लगातार होते रहे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की त्वरित कार्रवाईसूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति...
दिल्ली ब्लास्ट केस: आरिफ की बॉडी लैंग्वेज सामान्य, शाहीन का कभी नहीं किया जिक्र – फ्लैटमेट अभिषेक का खुलासा
State, Uttar Pradesh

दिल्ली ब्लास्ट केस: आरिफ की बॉडी लैंग्वेज सामान्य, शाहीन का कभी नहीं किया जिक्र – फ्लैटमेट अभिषेक का खुलासा

कानपुर। दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट मामले में हिरासत में लिए गए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ के बारे में नए खुलासे सामने आए हैं। कानपुर के एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड कार्डियक सर्जरी में आरिफ के फ्लैटमेट डॉ. अभिषेक ने बताया कि विस्फोट के बाद भी आरिफ का व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह सामान्य थी। उन्होंने साफ कहा कि वे दोस्त नहीं थे, बल्कि केवल सहकर्मी थे। फ्लैटमेट का बयान डॉ. अभिषेक ने कहा, “हम दोनों एक ही फ्लैट में रहते थे, लेकिन दोस्त नहीं थे। काम के बाद आरिफ सीधे अपने कमरे में चले जाते थे। न उनके व्यवहार में कोई अजीब बात थी और न ही उन्होंने कभी किसी शाहीन या परवेज का जिक्र किया।” उन्होंने यह भी बताया कि आरिफ ने केवल अपने पिता की बीमारी का उल्लेख किया था। उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। मकान मालिक का बयान कानपुर के अशोक नगर स्थित फातिमा स्कूल के पास आरिफ के मक...