‘मैं IPS नीरज ठाकुर, PM का आदेश है जानकारी लीक नहीं हो’, रिटायर्ड अफसर को 48 दिन घर में रखा कैद
ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने रिटायर्ड उप-पंजीयक बिहारीलाल गुप्ता (75 वर्ष) को झांसा देकर 1.12 करोड़ रुपए की ठगी की। ठगों ने खुद को TRAI, IPS और CBI अधिकारी बताकर बुजुर्ग को डराया-धमकाया और 48 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा।
कैसे हुई ठगी
ठगों ने बुजुर्ग को फोन कर कहा कि उनका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड बंद होने वाला है और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाया गया है। कुछ देर बाद वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति ने खुद को IPS अधिकारी नीरज ठाकुर बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आदेशानुसार जानकारी लीक नहीं हो सकती। डराने के बाद बुजुर्ग से बैंक खाता, संपत्ति और म्यूचुअल फंड निवेश की पूरी जानकारी निकाली गई।
75 साल के बुजुर्ग से ठगी के 4 बैंक खाते
ठगों ने बुजुर्ग को अपने SBI और पत्नी के बैंक ऑफ बड़ौदा खातों से चार अलग-अलग खातों में ...










