नकाब पहनकर ब्लाउज की नाप लेने आई युवती ने गर्भवती महिला पर किया जानलेवा हमला, सोसाइटी में मचा हड़कंप
ग्वालियर।
शहर के गैलेक्सी अपार्टमेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चेहरे पर नकाब बांधकर ब्लाउज सिलवाने के बहाने एक युवती ने गर्भवती महिला के फ्लैट में घुसकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पीड़िता को चोटें आई हैं, जबकि आरोपी महिला को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
भरोसा बना हथियार
पीड़िता दीक्षा शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला चेहरे पर दुपट्टा बांधे उनके घर पहुंची। उसने खुद को पड़ोस की आंटी का परिचित बताते हुए ब्लाउज सिलवाने की बात कही। गर्भवती होने के बावजूद भरोसा कर दीक्षा ने गेट खोल दिया और उसे अंदर बैठा लिया। नाप लेने के बाद आरोपी महिला कुछ देर तक सामान्य बातचीत करती रही।
अचानक बदला मिजाज, गेट किया लॉक
बातचीत के दौरान अचानक आरोपी महिला ने फ्लैट का गेट अंदर से लॉक कर दिया और पीड़िता को कमरे में ले जाकर गला दबाने लग...










