भारत-अमेरिका ट्रेड डील: जानें डील से जुड़े सभी सवाल और जवाब
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में संपन्न व्यापार समझौते को सरकार उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत कर रही है, वहीं विपक्षी दल कई सवाल उठा रहे हैं। ट्रेड डील से जुड़े अहम सवालों और उनके जवाब इस प्रकार हैं।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील क्या तय हुई?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया जाएगा। भारत की तरफ से वाणिज्य और कृषि मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि संवेदनशील सेक्टरों, खासकर कृषि और डेयरी के हित सुरक्षित रखे गए हैं।
डील कब से लागू होगी?
ट्रंप ने कहा है कि 18% टैरिफ तुरंत लागू होगा। हालांकि, अमेरिकी नियमों के मुताबिक इसके लिए औपचारिक सरकारी आदेश जारी होना जरूरी है। भारत सरकार के अनुसार, दोनों देशों की टीमें डील के तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप दे रही हैं। ‘फाइनल अंडरस्टैंडिंग’ के बाद संयुक्त बयान के साथ लागू होने की तारी...









