उत्तर भारत के लोगों पर विवादित बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी ने विपक्ष पर साधा निशाना
तमिलनाडु सरकार में कृषि मंत्री और डीएमके नेता एमआरके पन्नीरसेल्वम के उत्तर भारत के लोगों को लेकर विवादित बयान ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उत्तर भारतीय केवल हिंदी जानते हैं और इसलिए उन्हें अच्छे काम नहीं मिलते। उनका दावा है कि वे तमिलनाडु आकर पानीपूरी बेचने, निर्माण स्थलों पर काम करने और टेबल साफ करने जैसे कार्य करते हैं।
बीजेपी ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए डीएमके और इसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर कहा, "इनके जुबान पर संविधान है और मन में नफरत की दुकान। डीएमके के मंत्री ने एक बार फिर उत्तर भारत की महिलाओं और लोगों के खिलाफ विवादित बयान दिया, लेकिन कांग्रेस, सपा और राजद समेत इंडी गठबंधन के नेता चुप हैं।"
पूनावाला ने इसे 'नफरत का उद्योग' बताते हुए कहा कि डीएमके के नेताओं के लगातार ऐसे बयान समाज ...










