अब गोल्ड-सिल्वर और निफ्टी 250 में भी लगेगा पेंशन फंड का पैसा, PFRDA ने बढ़ाया निवेश का दायरा
नई दिल्ली: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने पेंशन फंड्स के लिए निवेश के दायरे का विस्तार किया है। अब पेंशन फंड्स गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ के साथ-साथ निफ्टी के टॉप 250 शेयरों में भी निवेश कर सकते हैं। इससे पहले ये केवल निफ्टी 200 स्टॉक्स में निवेश करने के पात्र थे।
क्या है नया निवेश दायरा?
नैशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत पेंशन फंड्स अब Gold & Silver ETFs, REITs और Alternate Investment Funds (AIFs) में भी निवेश कर सकेंगे।
निफ्टी 250 शेयरों में निवेश कुल पेंशन फंड कॉरपस का 25% से अधिक नहीं होगा।
नॉन-गवर्नमेंट और रिटेल निवेशकों के लिए दिशा-निर्देश
गोल्ड और सिल्वर ETF को इक्विटी कैटेगरी (Asset Class E) में रखा गया है।
REIT यूनिट्स और इक्विटी फोकस्ड AIF भी इसी कैटेगरी में शामिल हैं।
पेंशन फंड्स इस पूरे समूह में कुल निवेश इक्विटी अलोकेशन का 5% से अधिक...










