💰 एलन मस्क को मिलेगा 1 ट्रिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज — दिन की कमाई ₹24,000 करोड़, बन सकते हैं दुनिया के पहले खरबपति
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। टेस्ला (Tesla) के शेयरधारकों ने उन्हें 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹88 लाख करोड़) के अब तक के सबसे बड़े वेतन पैकेज की मंजूरी दे दी है। कंपनी की वार्षिक बैठक में 75% से अधिक शेयरधारकों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया। इसका मतलब है कि एलन मस्क को रोज़ाना करीब ₹24,000 करोड़ रुपये की कमाई होगी — जो किसी भी कॉर्पोरेट लीडर के लिए अब तक का सबसे बड़ा भुगतान है।
🚀 बन सकते हैं दुनिया के पहले ‘खरबपति’
यह ऐतिहासिक पैकेज एलन मस्क को दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर (खरबपति) बना सकता है। यह योजना इसलिए तैयार की गई क्योंकि डेलावेयर कोर्ट ने मस्क के 2018 के $56 अरब वाले पुराने वेतन पैकेज को रद्द कर दिया था। कोर्ट का कहना था कि उस डील में हितों का टकराव और अनुचित लाभ शामिल था।
🏗️ आसान नहीं होगी इतनी बड़ी कमाई
इतना...






