Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने रचाई दूसरी शादी, 16 साल छोटी जोडी हेडन बनी जीवनसाथी

कैनबेरा: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर जोडी हेडन से प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। जोडी अल्बनीज से 16 साल छोटी हैं। दुल्हन ने वाइट वेडिंग गाउन पहना, जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

शादी का समारोह

62 साल के पीएम ने 46 साल की जोडी से शादी की, और पीएम पद पर रहते हुए शादी करने वाले पहले नेता बन गए। यह प्राइवेट सेरेमनी कैनबेरा के पीएम ऑफिस में हुई, जिसमें कुछ करीबी नेता और परिवार के लोग शामिल थे। फरवरी 2024 में सगाई के बाद चुनाव के कारण शादी को स्थगित किया गया था।

पहली शादी और निजी जीवन

अल्बनीज की पहली शादी कार्मेल टेबट से 2000 में हुई थी, लेकिन 2019 में उनका तलाक हो गया। उनके एक बेटे भी हैं। इसके छह साल बाद उन्होंने जोडी के साथ शादी रचाई।

दुल्हन और दूल्हे का स्टाइल

जोडी ने सिंपल और क्लासी वाइट गाउन पहना, जिसमें हैवी एम्ब्रॉयडरी या बॉल गाउन फ्लेयर्स नहीं थे। गाउन में फ्लोरल मोटिफ्स, वाइट थ्रेड और पर्ल्स का सुंदर काम किया गया। नेकलाइन और स्लीव्स भी सिंपल रखे गए। वेल भी प्लेन रखा गया और सॉफ्ट कर्ल ओपन बालों में लगाया गया।
अल्बनीज ने ब्लैक एंड वाइट क्लासिक टक्सीडो पहनकर ब्राइड के लुक को कम्प्लीमेंट किया।

सोशल मीडिया पर छाया लुक

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जोडी और अल्बनीज का हाथ थामे फ्लावर पेटल्स के बीच अंदाज एकदम ड्रीमी वेडिंग जैसा लग रहा था। उनके सरल और स्टाइलिश अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

Leave a Reply