Tuesday, May 26

This slideshow requires JavaScript.

ट्रंप का खेल: बांग्लादेश पर 0%, भारत पर 18%… टेक्सटाइल इंडस्ट्री को झटका

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश के साथ हाल ही में किए गए नए ट्रेड डील के जरिए भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। इस समझौते के तहत बांग्लादेश से अमेरिका जाने वाले कुछ खास टेक्सटाइल और कपड़ों पर जीरो टैरिफ लागू किया गया है, जबकि भारत से आने वाले समान पर अब भी 18 फीसदी टैरिफ लगेगा।

This slideshow requires JavaScript.

बांग्लादेश को हुआ बड़ा फायदा

टैरिफ कम होने से बांग्लादेश के निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अपनी वस्तुएं आसानी से बेचने का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से अमेरिकी कपास और सिंथेटिक फाइबर से बने बांग्लादेशी कपड़ों पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। बांग्लादेश के एनएसए रहमान ने कहा, “इस फैसले से हमारे गारमेंट सेक्टर को मजबूती मिलेगी और निर्यात बढ़ेगा।”

भारत को झटका

भारत और अमेरिका के बीच हाल में हुई ट्रेड डील में भारत को 50 फीसदी टैक्स में छूट दी गई थी, जिससे टैरिफ 18% रह गया। लेकिन बांग्लादेश को जीरो टैरिफ मिलने से अब भारतीय कपड़े अमेरिका में महंगे पड़ेंगे। ऐसे में अमेरिकी कंपनियां सस्ते बांग्लादेशी कपड़ों को प्राथमिकता देंगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम भारतीय टेक्सटाइल उद्योग के लिए स्पर्धात्मक नुकसान लेकर आया है। भारत अमेरिका से सालाना लगभग 200 मिलियन डॉलर की कपास खरीदता है, जबकि बांग्लादेश 250 मिलियन डॉलर की। बावजूद इसके, भारत को अधिक टैक्स का बोझ उठाना पड़ रहा है।

ट्रंप की दोहरी रणनीति

बांग्लादेश के साथ डील में कोई शर्त नहीं रखी गई, जबकि भारत से 500 अरब डॉलर के सामान खरीदने की शर्त इस डील के साथ जोड़ी गई। इस तरह, भारत पर आर्थिक दबाव बना हुआ है, जबकि बांग्लादेश को बाजार में सरल और सस्ता रास्ता मिला है।

Leave a Reply