Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

‘स्पिरिट’ को एक और झटका: दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रकाश राज ने भी फिल्म छोड़ी, संदीप रेड्डी वांगा से खटास!

मुंबई: तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर एक बार फिर फैन्स के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। फिल्म से पहले दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद अब नेशनल अवॉर्ड विनिंग अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस परियोजना से किनारा कर लिया है।

This slideshow requires JavaScript.

क्रिएटिव डिफरेंस बनी वजह
रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका के बाहर होने के बाद फिल्म सेट पर हालात और भी जटिल हो गए थे। प्रकाश राज और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच एक सीन की स्क्रिप्ट और उसके शूटिंग तरीके को लेकर तीखी बहस हुई। इसके चलते दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ गई और क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से एक्टर ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया।

प्रोडक्शन टीम के साथ तालमेल नहीं बैठा
सूत्रों का कहना है कि प्रोडक्शन टीम के साथ प्रकाश राज का तालमेल भी ठीक नहीं था। इस कारण मेकर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर करना ही उचित समझा। हालांकि, इस खबर पर न तो मेकर्स और न ही प्रकाश राज ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

दीपिका पादुकोण भी थीं बाहर
इससे पहले साल 2024 में दीपिका पादुकोण ने फिल्म छोड़ दी थी। उनके द्वारा रखी गई शर्तें—8 घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी—डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के लिए स्वीकार्य नहीं थीं।

फिल्म पर पड़ रहा असर
‘स्पिरिट’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। हाल ही में दीपिका और प्रकाश राज के बाहर होने से फिल्म की शूटिंग और रिलीज़ को लेकर प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है।

फिल्म इंडस्ट्री में इस खबर ने खलबली मचा दी है, और अब सबकी निगाहें ये जानने पर टिकी हैं कि फिल्म की कास्ट में और कौन-कौन शामिल रहेंगे।

Leave a Reply