
मुंबई: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड ने दर्शकों को रोमांचक और चौंकाने वाले कई अपडेट दिए। जबकि रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने ओटीटी रिलीज़ के बावजूद सिनेमाघरों में लगातार कमाई जारी रखी, वहीं नीना गुप्ता–संजय मिश्रा की क्राइम थ्रिलर ‘वध 2’ ने पहले वीकेंड में दर्शकों को प्रभावित किया और ‘भाबीजी घर पर हैं’ ने निराश किया।
‘वध 2’ का जबरदस्त वीकेंड
जसपाल सिंह संधू निर्देशित ‘वध 2’ ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये से शुरुआत की। शनिवार को यह 1 करोड़ रुपये और रविवार को तीसरे दिन भी 1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले वीकेंड में कुल 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। सीमित स्क्रीन के बावजूद फिल्म ने वर्ड ऑफ माउथ के दम पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।
तीन दिन की कमाई का हिसाब – वध 2
-
शुक्रवार: ₹50 लाख
-
शनिवार: ₹1.00 करोड़
-
रविवार: ₹1.00 करोड़
‘भाबीजी घर पर हैं’ का फीका प्रदर्शन
शशांक बाली निर्देशित ‘भाबीजी घर पर हैं’ ने पहले वीकेंड में सिर्फ 87 लाख रुपये कमाए। रविवार को छुट्टी के बावजूद फिल्म ने केवल 32 लाख रुपये की कमाई की।
तीन दिन की कमाई का हिसाब – भाबीजी
-
शुक्रवार: ₹20 लाख
-
शनिवार: ₹35 लाख
-
रविवार: ₹32 लाख
‘धुरंधर’ का कमाल, 66वें दिन भी कमाई जारी
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। 66वें दिन इसने 17 लाख रुपये कमाए। फिल्म ने अब तक देश में 837.97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 1304.45 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
‘धुरंधर’ की सप्ताहवार बॉक्स ऑफिस कमाई
-
1वां हफ्ता: ₹207.25 करोड़
-
2वां हफ्ता: ₹253.25 करोड़
-
3वां हफ्ता: ₹172.00 करोड़
-
4वां हफ्ता: ₹106.50 करोड़
-
5वां हफ्ता: ₹51.25 करोड़
-
6वां हफ्ता: ₹26.35 करोड़
-
7वां हफ्ता: ₹13.90 करोड़
-
8वां हफ्ता: ₹5.35 करोड़
-
9वां हफ्ता: ₹1.75 करोड़
-
64वां दिन: ₹5 लाख
-
65वां दिन: ₹15 लाख
-
66वां दिन: ₹17 लाख
‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार
‘धुरंधर’ पहले ही ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और सिर्फ हिंदी में रिलीज़ होकर भी देश में 1005 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। अब फैंस को इंतजार है ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का, जो 19 मार्च 2026 को ईद और गुड़ी पड़वा के मौके पर पैन इंडिया 5 भाषाओं में रिलीज़ होगी। इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’ से है।
