Thursday, May 21

This slideshow requires JavaScript.

गाजियाबाद: चार मंजिला मकान की छत पर किशोरी, जान देने की कोशिश, फायरकर्मियों ने बचाई जिंदगी

गाजियाबाद: खोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। 16 वर्षीय किशोरी ने लाल मंदिर के पास चार मंजिला मकान की छत पर चढ़कर कूदने की धमकी दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

This slideshow requires JavaScript.

मौके पर तुरंत फायर सर्विस की टीम और डिजास्टर वैन पहुंची। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब चार बजे 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि किशोरी घर की चौथी मंजिल पर पानी की टंकी पर बैठी है और किसी को पास आता देख जान देने की धमकी दे रही है।

जैसे ही फायरकर्मी पहुंचे, उन्होंने देखा कि किशोरी कई बार कूदने का प्रयास कर रही थी। नीचे खड़े लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी हुई थी।

हालातों को भांपते हुए फायरमैन विनय यादव, आयुष्मान और विकास ने पड़ोसियों की छत से किशोरी तक पहुँचकर सूझबूझ और धैर्य के साथ उसे नीचे उतारा। किशोरी को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस दौरान खोड़ा थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

फायर विभाग ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और टीम ने किशोरी की जान बचाई।

Leave a Reply