Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

अंता उपचुनाव 2025: कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया सबसे आगे, छठे राउंड तक बढ़त कायम

बारां (राजस्थान): बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव का रोमांच चरम पर है। कांग्रेस ने इस बार अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है। मतगणना के पहले राउंड से ही भाया ने बढ़त बनानी शुरू कर दी, और छठे राउंड तक भी वे शीर्ष पर बने हुए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

प्रत्याशी भाया को मिले वोट:

  • पहला राउंड: 3,407
  • दूसरा राउंड: 7,567
  • तीसरा राउंड: 11,203
  • चौथा राउंड: 13,860
  • पांचवां राउंड: 18,613
  • छठा राउंड: 23,693

भाया के खिलाफ कानूनी मामलों की चर्चा:
हालांकि प्रमोद जैन भाया कई कानूनी मामलों में भी सुर्खियों में हैं। बारां, अंता और मांगरोल के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ 8 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें IPC की धाराएं 379, 384, 420, 120-B, 413, 426, 400, 467, 468, और 471 शामिल हैं। भाया का कहना है कि अधिकांश मामले बीजेपी शासनकाल में राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज किए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों में भाया की गिरफ्तारी पर रोक भी लगाई हुई है।

पार्टी की रणनीति और तैयारी:
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने हर स्थिति के लिए विकल्प तैयार रखा है। अगर प्रमोद जैन भाया का नामांकन कानूनी अड़चनों के कारण बाधित होता, तो चुनाव चिन्ह उनकी पत्नी उर्मिला जैन भाया को दिया जा सकता था।

नतीजों पर सबकी नजरें:
अंता उपचुनाव के परिणाम का सबका ध्यान है। भाया के समर्थक उनकी जीत पर विश्वास रखते हैं, जबकि विरोधी उम्मीदवारों को उम्मीद है कि इस बार जनता किसी नए निर्णय से चुनावी समीकरण बदल सकती है।

Leave a Reply