Tuesday, June 2

This slideshow requires JavaScript.

खाद वितरण में डिजिटल डकैती: किसान को मिला ‘ठेंगा’, मोबाइल पर आ गया खाद मिलने का मैसेज

 

This slideshow requires JavaScript.

 

अशोकनगर: जिले में किसानों के लिए लागू नई ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। डोंगर सहकारी समिति में किसानों के साथ डिजिटल धोखाधड़ी की घटनाएँ हुई हैं। किसान खाद लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें स्टॉक खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया गया। इसके बावजूद उनके मोबाइल पर सफलतापूर्वक खाद उठाने का मैसेज आ गया, जिससे किसान दंग रह गए।

 

ग्राम रामपुर मुहाल के मनोज राव और संतोष राव ने यूरिया के लिए ई-टोकन बुक किया और उन्हें पोर्टल पर मैसेज भी मिला। लेकिन जब वे समिति पहुंचे, तो ऑपरेटर गणेशराम यादव ने उनका क्यूआर कोड स्कैन कर कहा कि स्टॉक खत्म है और दो दिन बाद आने को कहा। घर लौटते ही, मोबाइल पर 3:45 बजे संदेश आया कि उन्होंने खाद सफलतापूर्वक उठा ली है।

 

सिर्फ यही नहीं, ग्राम खिरका टांका के शिवजीत यादव को भी बिना खाद मिले ही मोबाइल पर उठाव का संदेश प्राप्त हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि ई-टोकन और क्यूआर कोड सुरक्षा के लिहाज से कड़े माने जाते हैं, लेकिन सीधे खाद उठाव का मैसेज आना सिस्टम में गड़बड़ी का संकेत है।

 

किसानों का आरोप है कि इसका फायदा उठाकर खाद की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की तुरंत जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।

 

Leave a Reply