Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

इंडियन नेवी में JEE उम्मीदवारों के लिए स्पेशल एंट्री, बिना परीक्षा सीधे ऑफिसर बनने का मौका

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली, 3 जनवरी 2026: भारतीय नौसेना ने 10+2 (B.Tech) कैडेट एंट्री स्कीम (परमानेंट कमीशन) के लिए नई वैकेंसी जारी कर दी है। JEE (Main) 2025 देने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और 19 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं।

 

चयनित उम्मीदवारों को इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला में चार साल का बीटेक कोर्स करने के बाद परमानेंट कमीशन ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन केवल शॉर्टलिस्टिंग और SSB इंटरव्यू के आधार पर होगा। साक्षात्कार मार्च 2026 में बैंगलुरु, भोपाल, कोलकाता और विशाखापत्तनम में आयोजित होंगे।

 

योग्यता:

 

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (PCM) में 70% अंक और इंग्लिश में 50% अंक।

JEE (Main) 2025 में शामिल होना अनिवार्य।

जन्मतिथि: 2 जनवरी 2007 से 1 जुलाई 2009 के बीच।

 

वैकेंसी और ब्रांच:

 

कुल 44 सीटें

एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच

 

आवेदन इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरते समय सभी जानकारियाँ सही और प्रमाण पत्रों के अनुसार दर्ज करें।

 

इस भर्ती के माध्यम से योग्य युवा बिना लिखित परीक्षा के सीधे नौसेना में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply