Tuesday, December 30

राहुल गांधी कल्पना लोक में रहते हैं, पंजाब में G RAM G के विरोध पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

 

This slideshow requires JavaScript.

 

भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह कल्पना लोक में रहते हैं और देश की वास्तविकता से उनका कोई लेना-देना नहीं है। शिवराज ने कहा कि बिना मंत्री परिषद और कैबिनेट की मंजूरी के काम चलाने की बात कहना सिर्फ भ्रम फैलाना है और यह जिम्मेदार राजनीति नहीं है।

 

शिवराज सिंह चौहान ने G RAM G के खिलाफ पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संसद से पास कानूनों को राज्यों द्वारा मानना संवैधानिक जिम्मेदारी है और पंजाब में पारित प्रस्ताव संविधान और संघीय ढांचे की मूल भावना के खिलाफ हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “कुछ लोग केवल विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं, जिसका लोकतंत्र और संवैधानिक मर्यादाओं से कोई लेना-देना नहीं।”

 

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने पंजाब में मनरेगा सहित कई योजनाओं में भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों मामले सामने आने के बावजूद दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि 13,304 ग्राम पंचायतों में से केवल 5,915 में ही सामाजिक ऑडिट हुआ और 10,653 वित्तीय गबन के मामले अनसुलझे हैं।

 

शिवराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग केवल चुनाव के समय ही मंदिर और धार्मिक आस्था को याद करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म को चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्था का सम्मान होना चाहिए, इसे राजनीति का औजार नहीं बनाया जाना चाहिए।

 

 

Leave a Reply