गर्मियों में पहली बार AC चलाएं तो जरूर करें ये 5 काम, वरना बढ़ सकता है बड़ा खर्चा
मौसम ने इस बार बहुत जल्दी गर्मी के तेवर दिखा दिए हैं। फरवरी के मध्य में ही दोपहर में गर्मी महसूस होने लगी है और जल्द ही लोगों को एयर कंडीशनर (AC) चालू करना पड़ेगा। लेकिन AC को सीजन की शुरुआत में पहली बार ऑन करने से पहले कुछ जरूरी चीजों का ध्यान न रखा जाए, तो स्विच ऑन करते ही खराबी आ सकती है और आपका बड़ा खर्चा निकल सकता है।
AC चालू करने से पहले ये 5 काम करें
1. हार्ड या कम से कम सॉफ्ट सर्विस कर लेंगर्मियों में पहली बार AC चालू करने से पहले सर्विस करवाना जरूरी है। यदि हार्ड सर्विस कराना संभव न हो, तो कम से कम सॉफ्ट सर्विस जरूर कर लें। इसमें फिल्टर की सफाई, कॉइल की सफाई और स्प्लिट AC के आउटडोर यूनिट की साफ-सफाई शामिल होती है।
2. कंडेंसर और आउटडोर यूनिट की जांचस्प्लिट AC में कंडेंसर और आउटडोर यूनिट के पीछे की जाली अक्सर धूल-मिट्टी से ब्लॉक हो जाती है। इसे तेज पानी से धोना चाहिए और यह सुनिश्...










