Exclusive: विदेशी नंबर से वॉट्सऐप ग्रुप बना कर लोगों को पैसे कमाने का लालच, चल रहा फ्रॉड
नई दिल्ली: वॉट्सऐप पर एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है। अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे के कंट्री कोड (+263) वाले नंबर से बनाए गए ग्रुप में भारतीयों को जोड़ा जा रहा है और उन्हें पैसे कमाने का लालच दिया जा रहा है। ऐसा पहले भी कई बार देखा गया है, लेकिन इस बार का मामला बेहद ठोस और धोखाधड़ी से भरा है।
ग्रुप और ऑपरेटर की जानकारीNBT टेक टीम ने जिस ग्रुप का पता लगाया उसका नाम 2802030777 है। इस ग्रुप में सैकड़ों भारतीय नंबर जोड़े गए थे, जिनमें से कई लोग बाहर निकल चुके हैं। ग्रुप को अनन्या मुखर्जी नामक यूजर चला रहा है, जो खुद को HR प्रतिनिधि बताता है। ग्रुप में जोड़ने के लिए माफी मांगकर लोगों को काम पर लगाता है और दावा करता है कि रोज़ाना 3 से 11 हजार रुपये कमाए जा सकते हैं।
कैसे होता है फ्रॉडग्रुप में लोगों को टास्क दिए जाते हैं, जैसे किसी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना और उसका स्क्रीनशॉट भेजना। बदले ...










