सावधान! सिर्फ मोबाइल नंबर डालते ही Leak हो रही आपकी प्राइवेट जानकारी, ProxyEarth वेबसाइट कर रही है ट्रैक
भारत में एक नई वेबसाइट ProxyEarth सामने आई है, जो सिर्फ एक मोबाइल नंबर डालने मात्र से किसी भी व्यक्ति की लाइव लोकेशन, नाम, पता, पिता का नाम और अन्य पर्सनल डिटेल्स दिखा सकती है। इसे एक राकेश नाम के व्यक्ति ने बनाया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह घटना टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर की कमजोरियों को उजागर करती है।
कैसे काम करती है वेबसाइट?
ProxyEarth पर केवल मोबाइल नंबर डालना होता है। इसके बाद यह वेबसाइट टेलीकॉम रिकॉर्ड और कभी-कभी टेलीकॉम टावरों से ट्रायंगुलेशन डेटा का इस्तेमाल करके यूजर की लाइव लोकेशन और अन्य निजी जानकारी निकाल देती है।
नाम, पिता का नाम, पता, वैकल्पिक नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी उपलब्ध हो जाती है।
कुछ मामलों में यूजर की रियल टाइम लोकेशन भी पता चल जाती है।
वेबसाइट बनाने वाले राकेश का दावा
राकेश खुद को प्रोग्रामर और वीडियो एडिटर बताते हैं। उनका कहना है कि ProxyEart...










