Thursday, June 18

This slideshow requires JavaScript.

“ताइवान ने चीन के पॉपुलर ऐप रेडनोट पर लगाया 1 साल का बैन, ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम बना कारण”

ताइपेई: चीन के लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप शाओंगशु (Xiaohongshu), जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेडनोट (Rednote) के नाम से जाना जाता है, को ताइवान में एक साल के लिए बैन कर दिया गया है। ताइवान सरकार ने यह कदम ऐप में ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम के बढ़ते मामलों को देखते हुए उठाया।

This slideshow requires JavaScript.

रिपोर्टों के अनुसार, रेडनोट में पिछले एक साल में 1,700 से अधिक धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं, जिससे उपयोगकर्ताओं को 7.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 70 करोड़ रुपये) से ज्यादा का नुकसान हुआ।

रेडनोट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही थी क्योंकि यह टिकटॉक जैसी वीडियो-शेयरिंग ऐप है और इसमें ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा भी मौजूद है। ताइवान में रेडनोट बैन होने से 30 लाख से अधिक स्थानीय यूजर्स प्रभावित होंगे। इसके लिए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को ऐप को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है।

अमेरिका में भी लोकप्रिय
रेडनोट अमेरिका में भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। टिकटॉक को लेकर अमेरिकी मीडिया में बैन की चर्चा के बाद यूजर्स ने रेडनोट की ओर रुख किया। ऐप अमेरिका में ऐप स्टोर की टॉप लिस्ट में शामिल हुआ।

ताइवान सरकार का रुख
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के गृह मंत्री ने कहा कि रेडनोट के संचालकों का देश में कोई ऑफिस नहीं है। सरकार ने ऐप के मेकर्स से कई सवाल किए, जिनका कोई जवाब नहीं मिला। अब रेडनोट अपने यूजर्स को संदेश दिखा रहा है कि सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण ऐप उपलब्ध नहीं है।

ताइवान-चीन संबंध
ताइवान और चीन के बीच यह विवाद नया नहीं है। चीन ताइवान को अपना एक प्रांत मानता है, जबकि ताइवान स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है। रेडनोट पर बैन के मामले को ताइवान सरकार ने एक साल के लिए लागू किया है। इस दौरान अगर उचित समाधान निकलता है, तो ऐप की वापसी संभव है।

Leave a Reply