अमेरिका की नाक के नीचे चीन ने तैयार कर ली EUV मशीन, एडवांस चिप्स बनाने में आएगी काम
बीजिंग/शेनजेन: अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की तमाम कोशिशों के बावजूद चीन ने शेनजेन की एक हाई-सिक्योरिटी लैब में EUV (एक्सट्रीम अल्ट्रावायलेट) मशीन का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है। यह मशीन एडवांस लेवल की चिप्स बनाने में इस्तेमाल होगी, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्टफोन और आधुनिक हथियारों जैसी तकनीकों की रीढ़ मानी जाती हैं।
EUV मशीन क्या है और क्यों है अहम?
EUV मशीनें सबसे एडवांस चिप बनाने वाली टेक्नोलॉजी हैं। इनकी मदद से सिलिकॉन वेफर पर बेहद पतली रोशनी से सर्किट उकेरे जाते हैं, जो इंसानी बाल की तुलना में हजारों गुना पतले होते हैं। जितने छोटे सर्किट होंगे, चिप उतनी ही तेज और शक्तिशाली बनती है। फिलहाल यह तकनीक सिर्फ नीदरलैंड की कंपनी ASML के पास है और अमेरिका समेत कई देश इसे चीन तक पहुंचने से रोकना चाहते थे।
चीन का सीक्रेट शेनजेन प्रोजेक्ट
रिपोर्ट के अनुसार, चीन का EUV प्रोटोटा...










