AI अब इंसानों को भाड़े पर रख रहा है: लॉन्च हुआ rentahuman.ai प्लेटफॉर्म
नई दिल्ली: अब वह दिन दूर नहीं जब AI सिर्फ इंसानों की जगह नहीं लेगा, बल्कि इंसानों को काम करवाने के लिए भाड़े पर रखेगा और पैसे भी देगा। यह कोई भविष्य की कल्पना नहीं, बल्कि वर्तमान में हो रहा है।
एक बिटकॉइन सॉफ्टवेयर डेवलपर ने rentahuman.ai नाम का प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां AI एजेंट्स इंसानों को भाड़े पर रख सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर लोग खुद को लिस्ट कर सकते हैं और AI उनके फिजिकल कामों के बदले भुगतान करेगा। प्लेटफॉर्म का स्लोगन है:"रोबोट्स को आपके शरीर की जरूरत है क्योंकि वे घास को नहीं छू सकते।"
AI के लिए इंसान कैसे काम करेगा?
rentahuman.ai पर लोग प्रति घंटे की दर से खुद को लिस्ट कर सकते हैं। इसके बाद AI एजेंट्स उन्हें उन कामों के लिए बुक करेंगे, जिन्हें AI स्वयं नहीं कर सकता। इसमें शामिल हो सकते हैं:
शॉपिंग और सामान की डिलीवरी
मीटिंग्स अटेंड करना
फोटोग्राफी और वीड...










