
नई दिल्ली: Jeffrey Epstein और उनकी पार्टनर Ghislaine Maxwell से जुड़े यौन शोषण मामलों को लेकर बनी Epstein Files ने दुनियाभर में सनसनी मचा दी है। अब इन फाइलों को आसानी से एक्सेस करने के लिए Jmail नाम का प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है।
Jmail क्या है?
Jmail एक ऐसा ऑनलाइन टूल है, जो दिखने में जीमेल की तरह है और यहां आप Epstein से जुड़े लगभग 60 लाख डॉक्यूमेंट्स, इमेजेस और वीडियो एक जगह देख सकते हैं। इसमें सरकारी वेबसाइटों पर अपलोड फाइलों को व्यवस्थित तरीके से रखा गया है ताकि आम लोग आसानी से इन्हें एक्सेस कर सकें।
कौन बनाया?
इस टूल को सॉफ़्टवेयर इंजीनियर Luke Eagle और Riley Walz ने मिलकर तैयार किया है। उन्होंने पुराने या खराब स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स को पढ़ने लायक बनाने के लिए OCR और AI तकनीक का इस्तेमाल किया।
Jmail में क्या मिलेगा?
JPhotos: अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस द्वारा जारी फोटोज।
JDrive: डॉक्यूमेंट्स और फाइल्स का संग्रह।
JFlights: Epstein के प्राइवेट जेट की उड़ानों की डिटेल।
Jamazon: Epstein की ऑनलाइन शॉपिंग और खरीदारी का रिकॉर्ड।
क्यों बनाया गया Jmail?
इस प्लेटफॉर्म का मकसद Epstein फाइलों को मेल की तरह एक जगह इकट्ठा करना है। यूजर्स कीवर्ड सर्च कर सकते हैं, ईमेल थ्रेड खोल सकते हैं और बातचीत का पूरा पैटर्न समझ सकते हैं। इंटरफ़ेस जीमेल जैसा होने की वजह से इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है।
कैसे करें एक्सेस:
Jmail को एक्सेस करने के लिए गूगल पर खोजें या सीधे https://www.jmail.world/ खोलें। फाइलों, फोटो, ड्राइव और फ्लाइट डिटेल्स के लिंक वेबसाइट पर दिखाई देंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि Jmail आम लोगों के लिए Epstein Files को समझने का सबसे आसान और व्यवस्थित तरीका साबित होगा।