एंथ्रोपिक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल ‘Opus 4.6’ लॉन्च, कोडिंग से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक देगा प्रोफेशनल परफॉर्मेंस
अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने अपना अब तक का सबसे पावरफुल और एडवांस्ड AI मॉडल क्लाउड Opus 4.6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार, नया मॉडल कोडिंग, डॉक्यूमेंट्स, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन बनाने जैसे कामों में उच्च स्तर की परफॉर्मेंस देता है। यह बड़े और जटिल प्रोजेक्ट्स को प्रोफेशनल तरीके से पूरा करने में सक्षम है।
एंथ्रोपिक के पास तीन प्रकार के AI मॉडल हैं:
Opus – सबसे पावरफुल और बड़े कामों के लिए।
Sonnet – मीडियम लेवल के कामों के लिए।
Haiku – लाइटवेट वर्जन, तेज़ प्रतिक्रिया देता है।
Opus 4.6 की खासियतें:
बड़े कोडबेस और जटिल प्रोग्रामिंग कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
बड़े आकार के डॉक्यूमेंट्स को प्रोसेस करने की क्षमता।
लंबी बातचीत और बड़े कार्यों के दौरान बेहतर प्लानिंग और निष्पादन।
रिसर्च, डॉक्यूमेंट निर्माण और एडिटिंग में मदद।
रोजमर्रा के...










