वाराणसी से बैंकॉक के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, जानें डेट और टाइमिंग
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह सेवा पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से यह फ्लाइट 1 फरवरी 2026 से संचालित होगी और इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
लखनऊ से बंद हुई थी उड़ान
पहले लखनऊ से बैंकॉक के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया की दो सीधी उड़ानें संचालित होती थीं। यात्रियों की घटती संख्या के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी लखनऊ से बैंकॉक वाली उड़ान को स्थगित कर दिया था। अब इसे वाराणसी से शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जिससे पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।
वाराणसी से उड़ान का शेड्यूल और किराया
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-215 दोपहर 12:35 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और शाम 6...









