Friday, April 3

Uttar Pradesh

यूपी में गोरखपुर में खुलेगा नया लुलु मॉल, 50 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
State, Uttar Pradesh

यूपी में गोरखपुर में खुलेगा नया लुलु मॉल, 50 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

गोरखपुर, 5 फरवरी (विवेक मिश्रा) – उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में एक और लुलु मॉल खोलने की तैयारी जोरों पर है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) जिले के कालेसर और माही गांवों में 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने जा रहा है। इसमें लुलु मॉल के अलावा अन्य औद्योगिक और व्यावसायिक परियोजनाएं भी शामिल होंगी। अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत कालेसर गांव से 46 एकड़ और माही गांव से 4 एकड़ भूमि ली जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कराए जाएंगे और सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट का विज्ञापन भी जारी किया गया है। प्रभावित 200 से अधिक किसानों को उचित मुआवजा और पुनर्वास प्रदान किया जाएगा। गीडा के एक अधिकारी ने बताया कि लैंड बैंक पहले से काफी बढ़ गया है और इसे और विस्तारित किया जा रहा है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और प्रभावित किसानों के साथ संवाद किया जाएगा। सर्वे में किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति...
अलीगढ़: 29 साल की मामी 18 साल के भांजे के साथ घर से फरार, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
State, Uttar Pradesh

अलीगढ़: 29 साल की मामी 18 साल के भांजे के साथ घर से फरार, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

अलीगढ़, 5 फरवरी (वैभव पांडे) – उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के थाना गोधा क्षेत्र के एक गांव में 29 वर्षीय महिला, जो 2019 में प्रेम विवाह कर पति के साथ रह रही थी, अपने 18 वर्षीय सगे भांजे के साथ घर से फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दोनों को खोजकर वापस लाया जाए। जानकारी के अनुसार, महिला और भांजे के बीच धीरे-धीरे अवैध संबंध बन गए। 23 जनवरी को महिला भांजे के साथ घर से भाग गई। पति और परिवारजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पति ने थाने में लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पति ने बताया कि वह परिवार पालने के लिए दिन-रात मेहनत करता था। उसका सगा भांजा घर पर आता-जाता था और उन्हें नहीं पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। अब पति ने भांजे और पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज...
हरदोई: महिला कॉन्स्टेबल का घर में पंखे से लटका शव मिलने से मचा हड़कंप, तीन महीने पहले ही हुई थी मां बनी प्रीति
State, Uttar Pradesh

हरदोई: महिला कॉन्स्टेबल का घर में पंखे से लटका शव मिलने से मचा हड़कंप, तीन महीने पहले ही हुई थी मां बनी प्रीति

हरदोई, 5 फरवरी (वैभव पांडेय) – यूपी के हरदोई में बुधवार देर शाम एक महिला कॉन्स्टेबल का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका लखनऊ के थाना इंदिरा नगर में तैनात थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बरेली की 30 वर्षीय प्रीति, जो 2021 बैच की सिपाही थीं, लगभग 12 साल पहले बरेली निवासी सौरभ श्रीवास्तव से प्रेम विवाह कर चुकी थीं। दोनों का विवाह उनके परिवारों के लिए स्वीकार्य नहीं था, जिसके चलते वे हरदोई आकर सौरभ के चाचा के घर में रहने लगे। जानकारी के अनुसार, प्रीति ने महज तीन महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया था। परिवार और घर की जिम्मेदारियों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों प...
आगरा में भाई ने पैसों के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की
State, Uttar Pradesh

आगरा में भाई ने पैसों के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की

आगरा: ताजनगरी आगरा में पैसों के विवाद ने एक परिवार के लिए खौफनाक मोड़ ले लिया। थाना शाहगंज के अयोध्या कुंज इलाके में बुधवार रात लगभग 10.30 बजे 55 वर्षीय अनीता की उनके सगे भाई हरी सिंह उर्फ रवि ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कुल तीन लोग शामिल थे, जो घटना के बाद फरार हैं। अनीता के पति श्याम सिंह ने बताया कि वह रात को एक सगाई समारोह से लौट रहे थे। उनके अनुसार, हरी सिंह अक्सर अनीता से पैसे की मांग करता रहता था। उन्होंने कहा कि हरी सिंह की जमानत कराने में भी उनके पैसे खर्च हुए थे। श्याम सिंह ने आगे बताया कि रात को तीनों आरोपी उनके घर बिजली खराब होने का बहाना बनाकर आए। उनके भतीजे ने दरवाजा खोला, तो दो लोगों ने उनके कमर पर तमंचा तान दिया। इसी बीच हरी सिंह ने सोती हुई अनीता के सिर में गोली मारी, जो उनके सिर से होकर निकल गई। घायल अवस्था में अनीता को तुरंत अस्पताल ले जाया...
386 गांवों तक होगा KDA का विस्तार, कानपुर में नए एयरपोर्ट का खुलेगा रास्ता
State, Uttar Pradesh

386 गांवों तक होगा KDA का विस्तार, कानपुर में नए एयरपोर्ट का खुलेगा रास्ता

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मास्टर प्लान 2031 को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नए मास्टर प्लान का अवलोकन किया और संतोष व्यक्त करते हुए इसे प्रमुख सचिव आवास को भेजने के निर्देश दिए। संभावना है कि अगले सप्ताह कानपुर के मास्टर प्लान को अंतिम रूप से मंजूरी मिल जाएगी। मास्टर प्लान 2031 के तहत कानपुर नगर, उन्नाव और कानपुर देहात के 386 गांवों तक केडीए (कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी) का विस्तार होगा। इसके साथ ही कानपुर में नए एयरपोर्ट के निर्माण का मार्ग भी स्पष्ट रूप से खुल जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने लखनऊ में प्रस्तुत योजना में केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल और चीफ टाउन प्लानर मनोज कुमार शामिल थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन और डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस प्रस्तुति में वर्ष 2031 तक ...
State, Uttar Pradesh

अयोध्या के गुप्तारघाट पर रामायण काल का नजारा, होली तक खुलेगा ओपन एयर थियेटर

रामनगरी अयोध्या के गुप्तारघाट पर रामायण काल का जीवंत अनुभव जल्द ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए साकार होने जा रहा है। यूपी सरकार की रामराज्य परिकल्पना के अनुरूप पर्यटन विकास की योजनाओं का करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। विशेष रूप से गुप्तारघाट में बनने वाले ओपन एयर थियेटर में रामायण से जुड़े नाटक, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रामलीला के आयोजन होंगे। इस थियेटर के साथ ही रावण वध, हनुमान और जटायु की भव्य मूर्तियां भी तैयार हो चुकी हैं, जो राम कथा की भावना को जीवंत रूप से दर्शाएंगी। माना जा रहा है कि होली तक यह थियेटर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। परियोजना का विवरण:तीसरे चरण के तहत लगभग 18.34 करोड़ की लागत से गुप्तारघाट का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसमें पार्किंग क्षेत्र, पाथवे, टिकट घर, गार्ड रूम, टॉयलेट ब्लॉक और किचन के फिनिशिंग कार्य शामिल हैं। साथ ही इंटरप्रिटेशन सेंटर, ...
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ के कपाट खुलेंगे लगातार 26 घंटे, VIP दर्शन पर रोक
State, Uttar Pradesh

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ के कपाट खुलेंगे लगातार 26 घंटे, VIP दर्शन पर रोक

भगवान शिव की नगरी काशी में इस बार महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस बार मंदिर के कपाट आम भक्तों के लिए लगातार 26 घंटे तक खुले रहेंगे, ताकि किसी भी श्रद्धालु को दर्शन का अवसर न छूटे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या दस लाख से अधिक होने की संभावना है। इसे देखते हुए इस बार सुगम दर्शन और वीआईपी/वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। महाशिवरात्रि 15 फरवरी को: 15 फरवरी की सुबह 4 बजे मंगला आरती के पश्चात कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। कपाट अगले दिन 16 फरवरी की सुबह 6 बजे तक खुले रहेंगे। भक्त झांकियों का दर्शन और बाबा विश्वनाथ को जलार्पण भी कर सकेंगे। इसके अलावा, इस वर्ष काशी विश्वनाथ मंदिर में चारों पहर की आरतियों को विशेष रूप ...
यूपी में ई-बसों का किराया तय, लखनऊ में बसें स्टॉपेज पर ही उपलब्ध होंगी
State, Uttar Pradesh

यूपी में ई-बसों का किराया तय, लखनऊ में बसें स्टॉपेज पर ही उपलब्ध होंगी

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के किराए और लखनऊ में ई-बसों के स्टॉपेज को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। परिवहन निगम ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का किराया निर्धारण कर दिया है। किराए का विवरण नॉन एसी इलेक्ट्रिक बस – 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर एसी इलेक्ट्रिक बस (थ्री बाई टू) – 1.64 रुपये प्रति किलोमीटर वातानुकूलित स्लीपर बस – 2.59 रुपये प्रति किलोमीटर हाई एंड वोल्वो/स्कैनिया/हाई एंड इलेक्ट्रिक एसी बस – 2.86 रुपये प्रति किलोमीटर लखनऊ को मिली 8 इलेक्ट्रिक बसेंलखनऊ में कुल आठ इलेक्ट्रिक बसें परिचालन में हैं। दो बसें लखनऊ–अयोध्या रूट पर चलेंगी बाकी छह बसें कानपुर, हैदरगढ़, सीतापुर, बाराबंकी आदि रूटों पर दौड़ेंगी स्टॉपेज पर ही उपलब्ध होंगी ई-बसेंलखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी अमरनाथ सहाय ने 40 बस स्टॉपेज की सूची जारी की है। उन्होंने कहा कि अब यात्रियों को ब...
कानपुर में 6 किलोमीटर तक पीछा कर गिरफ्तार हुआ SP नेता आमिर जैदी, रेप और धर्मांतरण के आरोप
State, Uttar Pradesh

कानपुर में 6 किलोमीटर तक पीछा कर गिरफ्तार हुआ SP नेता आमिर जैदी, रेप और धर्मांतरण के आरोप

कानपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आमिर जैदी को घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ रेप और धर्मांतरण के दबाव के मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पुलिस ने छह किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा आरोपीसूचना मिलने पर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने स्कूटी से आरोपी का पीछा किया और करीब 6 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आमिर जैदी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस निकाला गया और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। क्या हैं आरोप?पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता के निधन (2013) के बाद आमिर जैदी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पिछले साल सितंबर में जब युवती की शादी तय हुई, तो आमिर ने अपने सहयोगियों शनि उर्फ सनी अब्बास, रिजवी और राजा उर्फ अख्तर अंसारी के साथ मिलकर उसे परेशान करना शुरू किया। आरोपी ने उसे मुस्...
चारू निगम बनीं सुल्तानपुर की नई एसपी, 50 किलो चांदी की लूट का मामला भी किया खुलासा
State, Uttar Pradesh

चारू निगम बनीं सुल्तानपुर की नई एसपी, 50 किलो चांदी की लूट का मामला भी किया खुलासा

उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर किए गए आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर में 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी चारू निगम का नाम भी शामिल है। चारू निगम अब सुल्तानपुर जिले की नई एसपी बन गई हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक थीं। भूमाफिया और माफियाओं पर कार्रवाई में रही सक्रियताजनगरी आगरा की रहने वाली चारू निगम ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है। बीटेक डिग्रीधारी चारू ने 2013 में UPSC परीक्षा पास कर 2014 में झांसी जिले में अपनी पहली पोस्टिंग पाई। शुरुआती वर्षों में उन्होंने खनन, शराब माफियाओं, पशु तस्करी और चरस-गांजे की तस्करी में सक्रियता दिखाई और कई मामलों में कानून का डंडा चलाया। बीजेपी विधायक से हुई तीखी बहस2107 में गोरखपुर में सीओ के रूप में तैनात चारू निगम उस समय सुर्खियों में आईं, जब कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के साथ पुलिस कार्रवाई पर उनके और स्थानीय बीजे...