Wednesday, May 20

This slideshow requires JavaScript.

बुलंदशहर में युवती का अपहरण और हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सलीम गिरफ्तार

बुलंदशहर, 4 दिसंबर 2025 (विशाल चौबे):
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक घटना में युवती क्षमा का अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें चोला थाने के कांस्टेबल अंकुर भी घायल हो गए।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, हसनपुर नैथला गांव की क्षमा अचानक लापता हो गई थी। उसकी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। कुछ दिन बाद उसका शव बलीपुर गंग नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि मृतका और आरोपी सलीम पहले से परिचित थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती का गला रेतकर हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और चाकू बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को हथियार बरामद करने के लिए हिरासत में ले जाया जा रहा था, तभी उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सलीम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल सलीम और कांस्टेबल अंकुर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और रेप या अन्य अपराध की संभावनाओं की भी पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply