ग्रेटर नोएडा में पहली बार ग्रुप हाउसिंग योजना, 10 हजार फ्लैट्स की तैयारी
ग्रेटर नोएडा में दिल्ली–मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के तहत विकसित इंटिग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप (IITGNL) में पहली बार ग्रुप हाउसिंग योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत चार बड़े भूखंडों पर बहुमंजिला आवासीय सोसायटियों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें करीब 10 हजार फ्लैट्स खरीदारों के लिए उपलब्ध होंगे।
खासियत – लिव–वर्क–प्ले कॉन्सेप्ट
टाउनशिप का लिव–वर्क–प्ले कॉन्सेप्ट इसे विशेष बनाता है। इसका मतलब है कि घर, काम और बाजार सब कुछ एक ही परिसर में होगा। इससे कर्मचारियों को लंबा सफर तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और “वॉक टू वर्क” की सोच हकीकत में बदल जाएगी।
औद्योगिक गतिविधियां और बढ़ती आवासीय मांग
IITGNL टाउनशिप में अब तक 26 से अधिक बड़ी कंपनियों ने निवेश किया है। यहां काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आवासीय मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने पहली बार इस ...










