Thursday, April 2

Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे पर कंबल में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने ही की थी हत्या
State, Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे पर कंबल में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने ही की थी हत्या

आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बीते शुक्रवार को कंबल में लिपटी एक महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। माइलस्टोन 148 के पास गांव सौरई के नजदीक मिले शव की पहचान महोबा निवासी सोनाली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनाली अपने पति से मतभेद के बाद उसे छोड़कर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्रेमी सनी के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी सनी ने सोनाली से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी और शव को आगरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कंबल में लिपटा मिला था शव, पहचान छिपाने की कोशिश पुलिस ने बताया कि महिला का शव कंबल में बांधकर उस पर काले रंग का टेप लगाया गया था। शव की पहचान न हो सके, इसके लिए आरोपी ने महिला का चेहरा भी बिगाड़ दिया था। शव मिलने के दौरान महिला के हा...
बस्‍ती के लापता दरोगा अजय गौड़ का शव अयोध्‍या में सरयू नदी से बरामद, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
State, Uttar Pradesh

बस्‍ती के लापता दरोगा अजय गौड़ का शव अयोध्‍या में सरयू नदी से बरामद, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले में परसरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गौड़ के लापता होने के मामले ने अब दर्दनाक मोड़ ले लिया है। बीते 5 फरवरी से गायब चल रहे दरोगा का शव रविवार को अयोध्‍या सीमा पर सरयू नदी में मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय मल्लाहों ने जब नदी में पुलिस की वर्दी पहने शव को तैरते देखा तो तुरंत शोर मचाया। सूचना मिलते ही जल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाइक पुल पर लावारिस मिली थी, तभी से बढ़ी थी आशंका दरोगा अजय गौड़ के लापता होने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार को उनकी बाइक बस्‍ती की कुआनो नदी के पास पुल पर लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद से ही किसी अनहोनी की आशंका गहराने लगी थी। पुलिस की कई टीमें, जिनमें स्थानीय थाना पुलिस के साथ एसओजी और स्वॉट भी शामिल थीं, लगातार उनकी खोज में जुटी थीं। मोबाइल भी बंद, पिता...
कानपुर: राजा नर्सिंग होम के NICU में आग, नवजात बच्ची की जलकर मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
State, Uttar Pradesh

कानपुर: राजा नर्सिंग होम के NICU में आग, नवजात बच्ची की जलकर मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब बिठूर कस्बा स्थित राजा नर्सिंग होम के एनआईसीयू (NICU) वार्ड में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग वॉर्मर मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसकी चपेट में आकर एनआईसीयू में भर्ती एक नवजात बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ऑपरेशन से हुआ था प्रसव, कुछ ही देर बाद हादसा जानकारी के अनुसार, बिठूर क्षेत्र के बाकरगंज निवासी किसान अरुण निषाद रविवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी शालू को प्रसव पीड़ा होने पर राजा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने 25 हजार रुपये में ऑपरेशन कराने की बात कही। इसके बाद शाम करीब 3:45 बजे ऑपरेशन क...
कानपुर में लैम्बोर्गिनी का कहर: तंबाकू कारोबारी के बेटे ने ऑटो और बुलेट को मारी टक्कर, बाउंसरों ने की अभद्रता
State, Uttar Pradesh

कानपुर में लैम्बोर्गिनी का कहर: तंबाकू कारोबारी के बेटे ने ऑटो और बुलेट को मारी टक्कर, बाउंसरों ने की अभद्रता

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार दोपहर तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी कार ने सड़क पर कहर बरपा दिया। करोड़ों रुपये की इस लग्जरी कार को चला रहे तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और इसके बाद बुलेट सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि फुटपाथ पर खड़े एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। यह घटना शहर के रेव थ्री मॉल के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश, पोल से टकराई कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद शिवम मिश्रा मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन इसी दौरान उसकी कार नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में शिवम...
हरदोई में डंपर की टक्कर से भाई-बहन समेत तीन की मौत
State, Uttar Pradesh

हरदोई में डंपर की टक्कर से भाई-बहन समेत तीन की मौत

हरदोई, 7 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सड़क हादसे ने परिवार और समाज को झकझोर दिया। फतियापुर निवासी आदर्श अवस्थी (20) अपनी बहन मधु अवस्थी (23) और बावन चुंगी निवासी कामिनी पांडेय के साथ मोटरसाइकिल से हरदोई की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की गंभीरता इतनी थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर मौके पर ही मृत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कार्रवाई:हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि डंपर को तुरंत कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। हादसे का स्थल:यह दर्दनाक हादसा सुरसा क्षेत्र के फार्म पुरवा के पास ढोलिया चौराहा के निकट हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर ...
बिजनौर में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर किया हमला, लाखों के जेवरात ले उड़े
State, Uttar Pradesh

बिजनौर में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर किया हमला, लाखों के जेवरात ले उड़े

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 7 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडौरा जट में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला के घर में नकाबपोश बदमाश घुस गए और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता शिवानी पत्नी अमित घर पर अकेली थीं, जबकि उनके परिवार के सदस्य जंगल गए हुए थे। तभी दो महिलाएं और एक पुरुष नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और ऊपर मंजिल पर जाकर जेवरात लूट लिए। नीचे आने पर शिवानी ने विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने उनके गले पर चाकू से हमला किया और सोने की चेन व कान के कुंडल लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसओजी, फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नजदीकी गांव माड़ी से पांच भिखारियों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो म...
एटा में कार हादसा: गुरुग्राम से मैनपुरी जा रहे तीन युवकों की मौत, दो घायल
State, Uttar Pradesh

एटा में कार हादसा: गुरुग्राम से मैनपुरी जा रहे तीन युवकों की मौत, दो घायल

एटा (उत्तर प्रदेश), 7 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग गुरुग्राम से मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के गांव गनेसपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्राइवेट कैब से आ रहे थे। पुलिस के अनुसार, हादसा सकीट रोड स्थित गांव बावली नहर के पास घुमावदार मोड़ पर हुआ। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर तीन बार पलटते हुए करीब 15 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार लोग लगभग 15 मिनट तक फंसे रहे। राहगीरों की मदद से कार का दरवाजा तोड़ा गया और घायलों को बाहर निकाला गया। मलावन के थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान शिवम यादव (21), सुनील यादव (23) और मनकी (19) के रूप मे...
‘मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर समाज के सभी वर्ग त्रस्त’ – भाजपा सरकार पर मायावती का प्रहार
Politics, State, Uttar Pradesh

‘मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर समाज के सभी वर्ग त्रस्त’ – भाजपा सरकार पर मायावती का प्रहार

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कुछ मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर समाज के सभी वर्ग के लोग त्रस्त हैं। उन्होंने विशेषकर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और असम्मान पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह देशभर में चर्चा का विषय बन चुका है। बसपा प्रमुख ने यह टिप्पणी पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के प्रदेश, मंडल, जिला व विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारियों की विशेष बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में की। मायावती ने कहा कि वर्तमान हालात में भाजपा सरकार की नीतियों एवं कार्यकलापों से समाज के अधिकांश वर्ग दुखी हैं, जबकि केवल कुछ स्वार्थी लोगों की पूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा की नीतियों से खासकर ब्राह्मण समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है। लेकिन यह भी...
10 साल के बेटे की मां पूजा शर्मा ने किकबॉक्सिंग में रचा इतिहास, 600 खिलाड़ियों के बीच जीता ब्रॉन्ज, नेशनल्स का टिकट हासिल
State, Uttar Pradesh

10 साल के बेटे की मां पूजा शर्मा ने किकबॉक्सिंग में रचा इतिहास, 600 खिलाड़ियों के बीच जीता ब्रॉन्ज, नेशनल्स का टिकट हासिल

खतौली/मुजफ्फरनगर: उम्र, जिम्मेदारियां और सीमित समय—तीनों को पीछे छोड़ते हुए 38 वर्षीय पूजा शर्मा ने यह साबित कर दिया कि इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। मुजफ्फरनगर के एक पब्लिक स्कूल में एडमिन पद पर कार्यरत पूजा शर्मा ने महज कुछ महीनों की किकबॉक्सिंग ट्रेनिंग में 600 खिलाड़ियों के बीच ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नेशनल चैंपियनशिप का टिकट अपने नाम किया। अचानक शुरू हुआ खेल का सफर अक्टूबर 2025 में किकबॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू करने वाली पूजा शर्मा का सफर संयोग से शुरू हुआ। एनबीटी ऑनलाइन से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में लेकर गई थीं, वहीं खिलाड़ियों का जोश देखकर उन्हें लगा, “मैं भी यह कर सकती हूं।” इसके बाद उन्होंने श्री सूर्यदेव अकादमी, मुजफ्फरनगर में कोच मनोज और कोच राखी के मार्गदर्शन में कड़ी ट्रेनिंग शुरू की। डिस्ट्रिक्ट स...
नीम करौली बाबा का भक्त बन मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती का किया यौन शोषण, पहले से शादीशुदा निकला
State, Uttar Pradesh

नीम करौली बाबा का भक्त बन मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती का किया यौन शोषण, पहले से शादीशुदा निकला

अमरोहा (सूरज मौर्या): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू जाट और नीम करौली बाबा का भक्त बताकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसने युवती का शारीरिक शोषण किया और जबरन उसका गर्भपात कराया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सच सामने आने के बाद साहिल ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और कहा कि केवल तब ही वह उससे शादी करेगा। युवती ने यह भी बताया कि साहिल ने उसे डराने के लिए जान से मारने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां दीं। साहिल ने युवती के गहने और हजारों रुपये भी हड़प लिए। मामले का खुलासा:थाना गजरौला क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 2023 में उसने सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट के जरिए साहिल से संपर्...