जयपुर: सेना दिवस परेड में बिना पास नहीं होगी एंट्री, ऐसे बनाएं फ्री पास
गुलाबी नगर जयपुर में इस वर्ष पहली बार सेना दिवस परेड का आयोजन जगतपुरा स्थित महल रोड पर किया जा रहा है। 15 जनवरी को होने वाली इस भव्य परेड में भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन और पराक्रम की झलक देखने को मिलेगी।
बिना पास प्रवेश संभव नहीं
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्पष्ट किया है कि परेड में सिर्फ पासधारकों को ही प्रवेश मिलेगा। आमजन से अपील की गई है कि बिना पास परेड स्थल पर न पहुंचें।
SSO पोर्टल से निःशुल्क पास
दर्शक sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर लॉग-इन कर निःशुल्क प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे, एक पास पर केवल एक व्यक्ति प्रवेश कर सकता है और पास के साथ वैध पहचान पत्र अनिवार्य है।
सुरक्षा और समय की जानकारी
सभी दर्शकों को सुबह 8 बजे तक निर्धारित सीट पर पहुंचना होगा। सुरक्षा कारणों से किसी भी प्रकार के हथियार, ज्वलनशील पदार्थ या संदिग्ध वस्...










