सियासी सन्नाटे में नीतीश की रफ्तार ने विपक्ष को हिलाया, लेकिन नई पारी में 4 बड़े सवाल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने केवल NDA की प्रचंड जीत का दावा पुख्ता नहीं किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि "टाइगर अभी जिंदा है"। नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीति और अपने खिलाफ उठे सवालों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया, जो वोटों के रूप में सुनामी बनकर सामने आया।
जब चुनाव प्रचार अपने चरम पर था, तब पूरे बिहार में 31 अक्टूबर को मौसम ने अचानक करवट ली। भारी बारिश और खराब मौसम के चलते तमाम नेताओं का प्रचार ठप हो गया। हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे थे, और कई नेता अपने घरों में कैद हो गए थे। लेकिन नीतीश कुमार ने इन हालातों की परवाह किए बिना 500 किलोमीटर की यात्रा की और खराब मौसम में भी जनता के बीच जाकर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने करीब दो दर्जन विधानसभा सीटों पर दौरा किया और रोड शो तक किया। यही नहीं, मधुबनी जिले के झंझारपुर में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के घर में रुक कर नीतीश ने यह...










