120 बहादुर देखने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- BJP सरकार में सीमाएं सिकुड़ रहीं, चीन हमारी खुशहाली में रुकावट
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म ‘120 बहादुर’ देखने लखनऊ के शहीद पथ स्थित प्लासियो मॉल पहुंचे। फिल्म देखने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में भारतीय सेना की वीरता का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार पर भारत की सीमाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।
अखिलेश यादव ने कहा कि “रेजांग ला युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अद्भुत साहस और शौर्य का परिचय दिया था। दुनिया की सबसे बहादुर आर्मी हमारी भारतीय सेना है। यह फिल्म युवाओं को देशभक्ति और सैनिकों के बलिदान का संदेश देती है, इसलिए नई पीढ़ी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।”
उन्होंने रेजांग ला युद्ध में लड़ने वाली अहीर कंपनी का उल्लेख करते हुए कहा कि गुड़गांव, हरियाणा और रेवाड़ी क्षेत्र के अहीर आज भी इस ऐतिहासिक युद्ध पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को इस गौरवशाली...










